Chittorgarh is getting new momentum due to the development works of the double engine government – Akya

चित्तौड़गढ़। भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल चित्तौड़गढ़ की संगठनात्मक बैठक जिला भाजपा कार्यालय पर आयोजित हुई। बैठक के मुख्य अतिथि विधायक चंद्रमान सिंह आक्या रहे, अध्यक्षता नगर अध्यक्ष गौरव त्यागी ने की।
विधायक आक्या ने कहा कि डबल इंजन की सरकार ने विकास को जन आंदोलन बना दिया है। केंद्र की मोदी सरकार व राज्य की भजनलाल शर्मा की डबल इंजन सरकार मे चित्तौड़गढ़ विधानसभा क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास कार्य हुए हैं। उन्होंने कहा कि सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य और आधारभूत ढांचे के क्षेत्र में जो कार्य हुए हैं, वे जनता के विश्वास को और मजबूत करते हैं।
बजट में चित्तौड़गढ़ को मिली विकास कार्यों की सौगातों पर विचार व्यक्त करते हुये विधायक आक्या ने मुख्यमंत्री के नेतृत्व में विधानसभा क्षेत्र में होने वाले आगामी विकास कार्यों को गति देने और उन्हें समयबद्ध पूर्ण कराने की बात कही।
आक्या ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाएं और संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाएं। महामंत्री रघु शर्मा ने कहा कि भाजपा एक कैडर आधारित पार्टी है, जहां कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ है।
नगर अध्यक्ष त्यागी ने कहा कि नगर मंडल भाजपा संगठन को और अधिक मजबूत, सक्रिय व जनसरोकारों से जोड़ने के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। उन्होंने नगर मंडल की आगामी कार्ययोजना पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भाजपा का हर कार्यक्रम जन-जन को जोड़ने वाला होगा और संगठनात्मक एकजुटता ही हमारी सफलता की कुंजी है।
बैठक में चित्तौड़गढ़ विधानसभा का होली मिलन समारोह 8 मार्च को सेतु मार्ग स्थित श्रीनाथ गार्डन में भव्य रूप से आयोजित करने का निर्णय हुआ। बैठक को श्रवण सिंह राव, सुरेश झंवर, सुशील शर्मा ने संबोधित करते हुए संगठनात्मक मजबूती पर बल दिया। डाॅ आई एम सेठिया, सुधीर जैन, गोवर्धन जाट, नंद किशोर लौहार, अनिल ईनाणी, लोकेश त्रिपाठी, दीपक शर्मा, भरत जागेटिया, अविनाश शर्मा, शैलेन्द्र झंवर, रामगोपाल ओझा, घनश्याम लोट, आशीष शिकलीगर, छोटू सिंह शेखावत, शिवप्रकाश मंत्री, कमलेश आमेरिया आदि मंचासीन रहे।
यह खबरें भी पढ़ें…
Saudi Aramco की रास तनूरा रिफाइनरी पर ड्रोन हमला, वैश्विक तेल बाजार में हलचल
सांवरिया सेठ मंदिर भंडार गणना के प्रथम चरण में 10.65 करोड़ की दानराशि
ग्राम पंचायत पाण्डोली में 3 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास
11 किलो 930 ग्राम अफीम डोडा चूरा जब्त, एक गिरफ्तार, सप्लायर उदयपुर से डिटेन
Author: Ilyas
पिछले 10 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता







