A grand procession of Lord Laxminath was held in Bassi, where MLA Chandrabhan Singh Akya participated.

चित्तौड़गढ़, 04 मार्च। चित्तौड़गढ़ विधायक चंद्रभान सिंह आक्या बुधवार को ग्राम बस्सी में भगवान लक्ष्मीनाथ की भव्य शोभायात्रा में सम्मिलित हुए।
बस्सी ग्रामीण मंडल अध्यक्ष भंवर सिंह खरड़ी बावड़ी ने बताया कि फाग उत्सव के तहत बस्सी में हाथी, घोड़ा और बैण्ड-बाजों के साथ भगवान लक्ष्मीनाथ की शोभायात्रा निकाली गई। भगवान लक्ष्मीनाथ स्वयं सुसज्जित हाथी पर विराजमान थे।
शोभायात्रा के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु नाचते-गाते हुए एक-दूसरे को गुलाल लगाते चल रहे थे। पूरे मार्ग में फागोत्सव का उल्लास और भक्तिमय वातावरण देखने को मिला। विधायक चंद्रभान सिंह आक्या ने भी शोभायात्रा में सहभागिता निभाते हुए श्रद्धालुओं एवं ग्रामवासियों को फाग उत्सव की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष भंवर सिंह खरड़ी बावड़ी, पूर्व मंडल अध्यक्ष नंदकिशोर कोठारी, रामस्वरूप पुरोहित, प्रमोद कोठारी, सीपी नामधराणी, गोपाल चोबे, प्रशासक प्रेम भोई, कमल कोठारी, रतन लौहार, यशवंत पुरोहित, सुरेंद्र व्यास, कालू व्यास, देवेंद्र कुमार, कमलेश ओझा, रणजीत सिंह, गजेंद्र प्रताप सिंह, बनवारी आगाल, रामलाल तेली, जगदीश भांड सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व श्रद्धालुजन उपस्थित रहे।
यह खबरें भी पढ़ें…
Saudi Aramco की रास तनूरा रिफाइनरी पर ड्रोन हमला, वैश्विक तेल बाजार में हलचल
सांवरिया सेठ मंदिर भंडार गणना के प्रथम चरण में 10.65 करोड़ की दानराशि
ग्राम पंचायत पाण्डोली में 3 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास
11 किलो 930 ग्राम अफीम डोडा चूरा जब्त, एक गिरफ्तार, सप्लायर उदयपुर से डिटेन








