भाविप व शिवसेना ने चार लावारिस शवों का किया अंतिम संस्कार

SHARE:

Bhavip and Shiv Sena performed the last rites of four unclaimed bodies.

चित्तौड़गढ़, 02 मार्च। जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में मिले चार लावारिस शवों का भारत विकास परिषद एवं शिवसेना पदाधिकारियों द्वारा हिंदू रीति-रिवाज से अंतिम संस्कार किया गया। दिवंगत आत्माओं की शांति एवं मोक्ष के लिए प्रार्थना भी की गई।

शिवसेना (शिंदे गुट) के जिला प्रभारी गोपाल वेद ने बताया कि शहर कोतवाली क्षेत्र में एक महिला व एक पुरुष, भदेसर थाना क्षेत्र में एक महिला तथा भोपालसागर थाना क्षेत्र में एक साधु का शव लावारिस अवस्था में मिला था। संबंधित थाना पुलिस द्वारा शिनाख्त के प्रयास किए गए, लेकिन सफलता नहीं मिलने पर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूर्ण कर शव अंतिम संस्कार के लिए सुपुर्द किए गए।

सभी शवों का अंतिम संस्कार भारत विकास परिषद एवं शिवसेना के सहयोग से सिटी मोक्षधाम में विधि-विधानपूर्वक किया गया।

इस दौरान भारत विकास परिषद के अध्यक्ष महेश नुवाल, सचिव बृजेश मोदानी, इनरव्हील क्लब की ऋतु भोजवानी, समाजसेवी कन्हैयालाल देवपुरा, मार्बल व्यवसायी अनुराग जिंदल, आनन्दीलाल जैन, गो कृपा केन्द्र के पुष्कर नराणिया, वरिष्ठ नागरिक मंच के राधेश्याम आमेरिया, शिवलाल माली, शंभू गायरी, भेरूलाल शर्मा सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

यह खबरें भी पढ़ें…

त्योहारों के मद्देनज़र चित्तौड़गढ़ में पुलिस का फ्लैग मार्च

3 किलो 124 ग्राम अवैध अफीम व ईको कार जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

नरेगा संविदा कर्मियों को नियमित करने का मुद्दा विधानसभा में गूंजा, विधायक चंद्रभान सिंह आक्या का अभिनंदन

समता नगर महिला मंडल सेंती ने मनाया भव्य फागोत्सव

आचार्य तुलसी बहुद्देशीय फाउंडेशन की महिला टीम की अंतिम बैठक सम्पन्न

अवैध गांजा तस्करी में वाहन मालिक गिरफ्तार, न्यायिक अभिरक्षा में भेजा

 

Ilyas
Author: Ilyas

पिछले 10 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता

Leave a Comment