The interest rate reduction remains in place until March 31, 2026.

Construction of the head office in Gandhi Nagar will begin soon
चित्तौड़गढ़, 4 मार्च। चित्तौड़गढ़ अर्बन कॉपरेटिव बैंक लिमिटेड के निदेशक मंडल की बैठक बैंक चेयरमैन डॉ. आई.एम. सेठिया की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में रजत जयंती वर्ष के अवसर पर ऋण की ब्याज दरों में दी गई कमी का लाभ 31 मार्च 2026 तक ग्राहकों को जारी रखने का निर्णय लिया गया।
बैठक में गांधी नगर स्थित प्रस्तावित प्रधान कार्यालय भवन के निर्माण कार्य को नक्शा स्वीकृति के साथ शीघ्र प्रारंभ करने का भी निर्णय किया गया। साथ ही सभी शाखाओं पर आयोजित रजत जयंती संक्रांति महोत्सव की समीक्षा तथा मार्च माह के अंत तक के अनुमानित वित्तीय परिणामों पर विस्तार से चर्चा की गई।
प्रबंध निदेशक वंदना वजीरानी, उपाध्यक्ष शिव नारायण मानधना एवं निदेशकगण—सीए दिनेश सिसोदिया, बालकिशन धूत, बाबर मल मीणा, राधेश्याम आमेरिया, सीए दीप्ति सेठिया डाड, हेमंत शर्मा, नितेश सेठिया—की उपस्थिति में वित्तीय वर्ष समाप्ति तक लक्ष्य पूर्ति, ऑडिट आक्षेप निस्तारण एवं ऋण वसूली अभियान को गति देने पर जोर दिया गया।
चेयरमैन डॉ. सेठिया ने बताया कि शाखाओं में आयोजित ग्राहक संपर्क अभियान से बैंक आमजन तक अपनी पहुंच मजबूत करने में सफल रहा है। बाल बचत योजना के प्रति भी सकारात्मक प्रतिसाद प्राप्त हुआ है। बैंक ने वर्तमान ऋणी ग्राहकों से व्यक्तिगत संपर्क अभियान चलाने का निर्णय भी लिया।
बैठक का संचालन प्रबंध निदेशक वंदना वजीरानी ने किया तथा आभार उपाध्यक्ष शिव नारायण मानधना ने व्यक्त किया।
निदेशकों का किया सम्मान
बैठक के दौरान निदेशक सीए दीप्ति सेठिया डाड को सदस्य स्थायी लोक अदालत एवं सीए ब्रांच उपाध्यक्ष मनोनीत होने पर अभिनंदन किया गया। सीए दिनेश सिसोदिया के दुबई विदेश प्रवास से लौटने पर स्वागत किया गया। उपाध्यक्ष शिव नारायण मानधना की पौत्री के विवाह पर शुभकामनाएं दी गईं। नितेश सेठिया एवं आदित्य सेठिया की विवाह वर्षगांठ पर भी उपरना पहनाकर सम्मान किया गया।
यह खबरें भी पढ़ें…








