Sanwariya Seth Temple received donations worth Rs 10.65 crore in the first phase of the treasure count.

चित्तौड़गढ़/मंडपिया, 2 मार्च। फाल्गुन मास शुक्ल पक्ष चतुर्दशी, सोमवार, विक्रम संवत 2082 के पावन अवसर पर श्री सांवरिया सेठ मंदिर, मंडपिया की भंडार दानपेटी खोली गई। प्रथम चरण की गणना में कुल 10 करोड़ 65 लाख रुपये की दानराशि प्राप्त हुई।
मंदिर प्रशासन के अनुसार शेष दानराशि की गणना द्वितीय चरण में 05 मार्च 2026 को की जाएगी। गणना कार्य पारदर्शिता एवं निर्धारित प्रक्रिया के तहत मंदिर मंडल पदाधिकारियों और प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थिति में संपन्न हुआ।
इस अवसर पर मंदिर मंडल अध्यक्ष जानकीदास वैष्णव, मुख्य कार्यपालक अधिकारी प्रभा गौतम सहित मंडल के सदस्य, अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
यह खबरें भी पढ़ें…
11 किलो 930 ग्राम अफीम डोडा चूरा जब्त, एक गिरफ्तार, सप्लायर उदयपुर से डिटेन
3 किलो 124 ग्राम अवैध अफीम व ईको कार जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार
आचार्य तुलसी बहुद्देशीय फाउंडेशन की महिला टीम की अंतिम बैठक सम्पन्न
घर-घर कचरा संग्रहण की प्रक्रियाधीन निविदा को निरस्त किए जाने की मांग









