दो माह में 100 प्रकरण दर्ज, 156 आरोपी गिरफ्तार

SHARE:

District police takes major action against drugs,

 

100 cases registered in two months, 156 accused arrested

चित्तौड़गढ़, 04 मार्च। जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस ने गत दो माह में 100 प्रकरण दर्ज कर 156 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी के निर्देशन एवं उदयपुर रेंज के महानिरीक्षक गौरव श्रीवास्तव के निर्देश पर “ऑपरेशन त्रिनेत्र” के तहत यह कार्रवाई की गई।
अभियान के दौरान 45 क्विंटल से अधिक अवैध मादक पदार्थ जब्त किए गए, जिनमें अफीम, डोडाचूरा, गांजा, एमडीएमए व स्मैक शामिल हैं। तस्करी में प्रयुक्त 62 वाहन भी जब्त किए गए।

पुलिस ने दो आदतन अपराधियों के विरुद्ध निरुद्धगी की कार्रवाई हेतु प्रस्ताव भेजा है तथा एक मामले में अवैध संपत्ति फ्रीज करने की कार्यवाही की गई है। इसके अलावा जब्त 56 वाहनों की नीलामी तथा 130 क्विंटल से अधिक मादक पदार्थों का निस्तारण भी किया गया।
जिला पुलिस ने आमजन से अपील की है कि मादक पदार्थों की तस्करी से संबंधित सूचना तुरंत पुलिस को दें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

यह खबरें भी पढ़ें …

Saudi Aramco की रास तनूरा रिफाइनरी पर ड्रोन हमला, वैश्विक तेल बाजार में हलचल

सांवरिया सेठ मंदिर भंडार गणना के प्रथम चरण में 10.65 करोड़ की दानराशि

ग्राम पंचायत पाण्डोली में 3 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास

भाविप व शिवसेना ने चार लावारिस शवों का किया अंतिम संस्कार

जैन श्वेतांबर सोशल प्रताप ग्रुप का होली मिलन समारोह संपन्न

11 किलो 930 ग्राम अफीम डोडा चूरा जब्त, एक गिरफ्तार, सप्लायर उदयपुर से डिटेन

 

 

Ilyas
Author: Ilyas

पिछले 10 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता

Leave a Comment