ऑपरेशन त्रिनेत्र में निकुम्भ पुलिस की बड़ी कार्रवाई

11 kg 930 grams of opium poppy powder seized, one arrested, supplier detained from Udaipur
चित्तौड़गढ़। जिले में नशे के खिलाफ चल रहे विशेष अभियान ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत निकुम्भ थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 11 किलो 930 ग्राम अवैध अफीम डोडा चूरा बरामद किया है। एक आरोपी को मौके से गिरफ्तार किया गया, जबकि माल प्राप्त करने वाले आरोपी को उदयपुर से डिटेन किया गया।
जिला पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी ने बताया कि महानिरीक्षक पुलिस उदयपुर रेंज गौरव श्रीवास्तव के निर्देशानुसार एएसपी सरिता सिंह एवं वृत्ताधिकारी बड़ीसादड़ी देशराज कुलदीप के सुपरविजन में कार्रवाई की गई।
गश्त के दौरान मालनखेड़ी (निकुम्भ-निम्बाहेड़ा रोड) पर एक संदिग्ध युवक बैग के साथ मिला, जो पुलिस को देख भागने लगा। पूछताछ में उसकी पहचान ईश्वरलाल वंजारा (24) निवासी बावड़ा, मनासा (एमपी) के रूप में हुई। बैग की तलाशी में 11 किलो 930 ग्राम डोडा चूरा मिला, जिसे जब्त कर एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया गया।
आरोपी की निशानदेही पर सप्लाई लेने आए कालाराम रैबारी को उदयपुर के फतेह स्कूल के पास से डिटेन किया गया। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि पुलिस नाकाबंदी से बचने के लिए अलग-अलग बसों से मादक पदार्थ परिवहन किया जा रहा था। मामले की जांच आरपीएस प्रोबेशनर मुकेश कुमार द्वारा की जा रही है।
यह खबरें भी पढ़ें…
आचार्य तुलसी बहुद्देशीय फाउंडेशन की महिला टीम की अंतिम बैठक सम्पन्न
अजमेर में पीएम मोदी की सभा को ऐतिहासिक बनाने में जुटा भाजपा संगठन
अवैध गांजा तस्करी में वाहन मालिक गिरफ्तार, न्यायिक अभिरक्षा में भेजा
घर-घर कचरा संग्रहण की प्रक्रियाधीन निविदा को निरस्त किए जाने की मांग
राज्य सीनियर एवं मास्टर पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में चित्तौड़गढ़ के तीन खिलाड़ियों ने जीते मेडल







