Inauguration and foundation stone laying of development works worth more than Rs 3 crore in Gram Panchayat Pandoli

चित्तौड़गढ़, 02 मार्च। विधानसभा क्षेत्र चित्तौड़गढ़ की ग्राम माताजी की पाण्डोली में 3 करोड़ रुपए से अधिक लागत के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास विधायक चंद्रभान सिंह आक्या द्वारा किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, भाजपा कार्यकर्ता एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
घोसुण्डा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष लालचंद गुर्जर ने बताया कि माताजी की पाण्डोली में हिन्दुस्तान जिंक के सहयोग से निर्मित सामुदायिक भवन का लोकार्पण किया गया। इसके साथ ही पंचायत भवन चारदीवारी, नाला निर्माण, राउमावि पाण्डोली में कक्षा-कक्ष निर्माण एवं खेल मैदान विकास कार्य का उद्घाटन हुआ।
पाण्डोली में पथवारियों के पास खुले बरामदे का निर्माण, कालबेलिया बस्ती सुठमाल में नगर विकास न्यास द्वारा निर्मित सीसी रोड व नाला निर्माण, मुन्दा बावजी स्थान से रतन खटीक के मकान तक सीसी सड़क व नाली निर्माण, झातलामाता क्षेत्र में धनेतखुर्द मार्ग की ओर सीसी रोड निर्माण, राउप्रावि मांदलदा में कक्षा-कक्ष निर्माण तथा साकड़ो की कुड़ी व खाकल बावजी स्थान के पास जीएलआर टंकी निर्माण कार्यों का भी लोकार्पण किया गया।
इस अवसर पर विधायक आक्या ने माताजी की पाण्डोली में मुख्य सड़क से रामदेव मंदिर तक सीसी सड़क एवं नाली निर्माण कार्य, भारत निर्माण सेवा केंद्र के ऊपर अटल ज्ञान केंद्र, खुले बरामदे व छत विस्तार कार्य तथा गेरवानी माता मंदिर के पास सामुदायिक भवन निर्माण कार्य का शिलान्यास भी किया।
कार्यक्रम में भूमि विकास बैंक चेयरमैन बद्रीलाल जाट, जिला महामंत्री हर्षवर्धन सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष दिनेश शर्मा, राजू सुखवाल, पूर्व जिला परिषद सदस्य गायत्री जोशी, पूर्व पंचायत समिति सदस्य रतन सुथार, सरपंच प्रेम बाई सहित अनेक जनप्रतिनिधि व ग्रामीण मौजूद रहे।
यह खबरें भी पढ़ें…
11 किलो 930 ग्राम अफीम डोडा चूरा जब्त, एक गिरफ्तार, सप्लायर उदयपुर से डिटेन
3 किलो 124 ग्राम अवैध अफीम व ईको कार जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार
आचार्य तुलसी बहुद्देशीय फाउंडेशन की महिला टीम की अंतिम बैठक सम्पन्न
Author: Ilyas
पिछले 10 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता








