The grand festival of Holi at Shri Sheshavatar Kallaji Vedpeeth in Nimbahera, thousands of devotees were drenched in rainbow colours.
निम्बाहेड़ा। मेवाड़ के प्रसिद्ध श्री शेषावतार कल्लाजी वेदपीठ की ओर से परंपरा अनुसार होलिका दहन के द्वितीय दिवस फाल्गुन शुक्ल पूर्णिमा पर आयोजित भव्य फागोत्सव ने कल्याणनगरी में नया इतिहास रच दिया। मंदिर परिसर में आयोजित इस आयोजन ने बृज की होली की अनुभूति कराते हुए हजारों कल्याण भक्तों को सतरंगी अबीर-गुलाल और 51 प्रकार के पुष्पों से सराबोर कर दिया।
फागोत्सव के दौरान ठाकुरजी को 56 भोग की तर्ज पर विविध प्रकार के अबीर, गुलाल, पुष्प एवं इत्र अर्पित किए गए। प्रसिद्ध भजन गायक सरवानिया तथा भीलवाड़ा की सुप्रसिद्ध गायिका दीप दाधीच, कल्याणनगरी से अखिलेश ठाकुर व हनुमान प्रसाद शर्मा एवं साथियों ने फाल्गुनी रसिया की तर्ज पर “होली खेलो तो कल्लाजी वेदपीठ आइजो जी” जैसे भजनों से वातावरण को भक्तिरस में डुबो दिया।
इस दौरान हजारों भक्तों ने अपने आराध्य को अबीर-गुलाल और प्राकृतिक पलाश के रंगों से सराबोर किया।
ठाकुरजी की ओर से भक्तों पर पुष्प और गुलाल की वर्षा होते ही मंदिर परिसर में मनोहारी दृश्य उपस्थित हो गया। “होलिया में उड़े रे गुलाल, कल्लाजी थारा मंदिर में” जैसे भजनों पर भक्त भावविभोर होकर झूम उठे।
लगभग तीन घंटे तक चले इस फागोत्सव में श्रद्धालुओं की मौज-मस्ती और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला। हर भक्त अपने आराध्य के रंग में रंगकर स्वयं को धन्य महसूस कर रहा था।
कार्यक्रम के पश्चात वेदपीठ की ओर से सभी भक्तों को प्रसाद वितरण किया गया। इस भव्य आयोजन में वेदपीठ के आचार्यगण, बटुक, पदाधिकारी, वीर-वीरांगनाएं, कृष्णा शक्तिदल की मातृशक्ति, शक्तिदल की बालिकाएं, कल्याणनगरीवासी एवं आसपास के गांवों से आए हजारों श्रद्धालुओं ने सहभागिता निभाई।
फागोत्सव की इस ऐतिहासिक सफलता ने पिछले कई वर्षों के रिकॉर्ड तोड़ते हुए कल्याणनगरी में नई मिसाल कायम कर दी।
यह खबरें भी पढ़ें…
https://chittorgarhnews.in/archives/16009
https://chittorgarhnews.in/archives/15994
https://chittorgarhnews.in/archives/15990
https://chittorgarhnews.in/archives/15986
https://chittorgarhnews.in/archives/15983
https://chittorgarhnews.in/archives/15980
Author: chittorgarhnews
Post Views: 21







