चंदेरिया पुलिस व एजीटीएफ जयपुर की बड़ी संयुक्त कार्रवाई

3 kg 124 grams of illegal opium and Eco car seized, two accused arrested
चित्तौड़गढ़। जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस थाना चंदेरिया एवं एजीटीएफ जयपुर की संयुक्त टीम ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक ईको कार से 3 किलो 124 ग्राम अवैध अफीम बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
जिला पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी ने बताया कि महानिरीक्षक पुलिस उदयपुर रेंज गौरव श्रीवास्तव के निर्देशानुसार चलाए जा रहे ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत एएसपी सरिता सिंह के निर्देशन एवं डीएसपी ग्रामीण दिनेश सुखवाल के सुपरविजन में कार्रवाई की गई।
सरहद मान्दलदा क्षेत्र में मारुति सुजुकी कंपनी की ईको कार की तलाशी के दौरान दो पारदर्शी प्लास्टिक थैलियों में 3 किलो 124 ग्राम अवैध अफीम मिली। पुलिस ने कार और अफीम को जब्त कर 31 वर्षीय राधेश्याम शर्मा एवं 26 वर्षीय राहुल कुमार निवासी नालखेड़ी (थाना पारसोली) को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान जारी है।
यह खबरें भी पढ़ें…







