आचार्य तुलसी बहुद्देशीय फाउंडेशन की महिला टीम की अंतिम बैठक सम्पन्न

SHARE:

The final meeting of the women’s team of Acharya Tulsi Multipurpose Foundation concluded.

8 मार्च के विशाल महिला रक्तदान शिविर को लेकर जिम्मेदारियां सौंपी गईं

चित्तौड़गढ़। आचार्य तुलसी बहुद्देशीय फाउंडेशन की महिला टीम की दूसरी एवं अंतिम बैठक 8 मार्च को आयोजित अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर होने वाले विशाल महिला रक्तदान शिविर की तैयारियों को लेकर सम्पन्न हुई। बैठक में व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा करते हुए विभिन्न दायित्व सौंपे गए।

कैंप प्रायोजक नरेंद्र चौरड़िया ने रक्तसेवा एवं जनजागरण में सक्रिय योगदान देने वाली सदस्याओं को प्रशस्ति पत्र व स्मृति-चिन्ह देकर सम्मानित किया। संस्थापक सुनील ढीलीवाल ने अधिक से अधिक महिलाओं को रक्तदान हेतु प्रेरित करने का आह्वान किया।

नगर अध्यक्ष पूर्णिमा मेहता की अध्यक्षता में हुई बैठक में पंजीकरण की समीक्षा कर व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। नगर सचिव अनामिका चौहान ने बताया कि शिविर का शुभारंभ पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी सहित गणमान्य अतिथियों द्वारा किया जाएगा।

बैठक में महिला कार्यकारिणी की सदस्याओं ने शिविर को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया।

यह खबरें भी पढ़ें…

अवैध गांजा तस्करी में वाहन मालिक गिरफ्तार, न्यायिक अभिरक्षा में भेजा

घर-घर कचरा संग्रहण की प्रक्रियाधीन निविदा को निरस्त किए जाने की मांग

राज्य सीनियर एवं मास्टर पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में चित्तौड़गढ़ के तीन खिलाड़ियों ने जीते मेडल

जिंक कौशल केंद्र चंदेरिया में 120 युवाओं का भव्य दीक्षांत समारोह आयोजित

सांसद सी.पी. जोशी ने भारत-जर्मनी संसदीय मैत्री समूह के सदस्य के रूप में मनोनीत होने पर आभार व्यक्त किया।

70 किलो प्रतिबंधित सामग्री जब्त, 5 हजार रुपए के चालान वसूले

पावन-चित्तौड़गढ़ स्वच्छता अभियान” का भव्य शुभारंभ

हिन्दुस्तान ज़िंक द्वारा आयोजित निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 204 ग्रामीण लाभान्वित

 

 

 

 

 

chittorgarhnews
Author: chittorgarhnews

Leave a Comment