घर-घर कचरा संग्रहण की प्रक्रियाधीन निविदा को निरस्त किए जाने की मांग

SHARE:

Demand for cancellation of the tender under process for door-to-door garbage collection

चित्तौड़गढ़। नगर परिषद द्वारा हाल ही में आमंत्रित की गई 18.27 करोड रुपए की घर-घर कचरा संग्रहण की निविदा को कांग्रेसजनों द्वारा निरस्त किए जाने की मांग की है।

पूर्व सभापति संदीप शर्मा एवं कांग्रेस के पार्षदगणों द्वारा प्रमुख शासन सचिव स्थानीय निकाय विभाग रवि जैन को पत्र लिखकर एवं प्रशासक नगर परिषद से भेंट कर मांग की गई है कि नगर परिषद द्वारा जो प्रक्रियाधीन घर-घर कचरा सग्रहणं की निविदा है, जिसमें भारी अनिमितताएं एवं भ्रष्टाचार किया जा रहा है।

नगर परिषद प्रशासन द्वारा एक ऐसी फर्म हरिओम ट्रेडर्स को यह कार्य देना प्रस्तावित किया है जिसे की इस कार्य का बिल्कुल भी अनुभव नहीं है। यह फर्म निविदा की तकनीकी बीड में पूरी तरह से अयोग्य है, लेकिन उपानयन समिति द्वारा राजनीतिक दबाव में भारी भ्रष्टाचार एवं अनियमित करते हुए इस फर्म को सफल मान लिया है, जो की निविदा दस्तावेज के साथ संलग्न शर्तों को पूरी तरह नजरअंदाज करते हुए किया गया निर्णय है।

इस एकल निविदा में इस फर्म को उपकृत करने के साथ ही नगर परिषद को करोड़ों रुपए का नुकसान है क्योंकि तकनीकी रूप से फर्म अयोग्य है, साथ ही जो दर 141.51 प्रति घर स्वीकृत की गई है, यह दर अभी तक की राजस्थान की सबसे अधिक दर है। कांग्रेस पार्षदों ने बताया कि वर्तमान में जो नगर परिषद में घर-घर कचरा संग्रहण का कार्य चल रहा है, वह भी पूरी तरह से भ्रष्टाचार का केंद्र बना हुआ है। संवेदक द्वारा किये जा रहे कार्य में बहुत कमियां है, जिसके लिए भी कांग्रेस पार्टी द्वारा पूर्व में मुद्दा उठाया गया लेकिन उसके बाद भी व्यवस्था में कोई सुधार नहीं हुआ है।

आने वाले 3 वर्षों में शहर में सफाई व्यवस्था एवं घर-घर कचरा संग्रहण की व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा जाएगी। दिसंबर 2025 में 3 करोड रुपए की घर-घर कचरा सग्रंहण की निविदा में नगर परिषद निंबाहेड़ा द्वारा जिस फर्म को असफल निविदा दाता घोषित कर दिया था और उसकी निविदा पर विचार नहीं किया गया था, उसके तुरंत बाद ही नगर परिषद चित्तौड़गढ़ द्वारा उससे 6 गुना अधिक राशि की निविदा में उस फर्म को सफल निविदा दाता मान लिया,उसकी फर्म को कार्य दिए जाने की अनुशंसा करते हुए स्वीकृति के लिए निदेशालय जयपुर में पत्रावली भेज दी गई जो की स्वतः इंगित करता है कि इसमें भारी भ्रष्टाचार एवं अनियमितताएं है।

यह खबरें भी पढ़ें…

Ilyas
Author: Ilyas

पिछले 10 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता

Leave a Comment

और पढ़ें