चित्तौड़गढ़ में आज होगा भव्य रावण दहन, 71 फीट ऊंचे रावण के मुंह से निकलेगी आग

SHARE:

चित्तौड़गढ़ में आज होगा भव्य रावण दहन, 71 फीट ऊंचे रावण के मुंह से निकलेगी आग

चित्तौड़गढ़। विजयादशमी (दशहरा) के पावन पर्व पर आज चित्तौड़गढ़ के इंदिरा गांधी स्टेडियम में रावण दहन का भव्य आयोजन किया जाएगा। नगर परिषद चित्तौड़गढ़ की ओर से आयोजित इस समारोह में 71 फीट ऊंचे रावण तथा 51-51 फीट ऊंचे मेघनाथ और कुंभकरण के पुतलों का रात 8 बजे दहन किया जाएगा। आयोजन को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

रिमोट से होगा रावण दहन, मुंह से निकलेगी आग

इस बार रावण दहन के दौरान विशेष तकनीक आकर्षण का केंद्र रहेगी। रावण के पुतले का दहन रिमोट कंट्रोल से किया जाएगा। दहन के दौरान रावण के मुंह से आग निकलने का विशेष दृश्य भी देखने को मिलेगा, जो दर्शकों के लिए आकर्षण का केंद्र रहेगा।

एक घंटे तक होगी भव्य आतिशबाजी

रावण दहन के अवसर पर नगर परिषद की ओर से भव्य आतिशबाजी की जाएगी। करीब एक घंटे तक चलने वाली आतिशबाजी से आसमान रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगाएगा। इसके साथ ही रावण दहन से पहले प्रकाश चंद्र शर्मा के जय शिव रामायण मंडल द्वारा लगभग 40 से 45 मिनट तक रामलीला का मंचन किया जाएगा।

शहरवासियों और ग्रामीणों की उमड़ेगी भीड़

इंदिरा गांधी स्टेडियम में आयोजित होने वाले इस समारोह में चित्तौड़गढ़ शहर सहित आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना है। आयोजन को देखते हुए नगर परिषद की ओर से आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। दशहरे के अवसर पर यहां एक दिवसीय मेले का भी आयोजन किया जा रहा है।

विजयादशमी का पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। रावण, मेघनाथ और कुंभकरण के पुतलों के दहन के साथ शहर में दशहरा उत्सव मनाया जाएगा।

कार्यक्रम का समय: शाम 7 बजे
स्थान: इंदिरा गांधी स्टेडियम, चित्तौड़गढ़
आयोजक: नगर परिषद चित्तौड़गढ़

यह खबरें भी पढ़ें…

 

Leave a Comment

और पढ़ें