Rang Teras festival celebrated with great enthusiasm in Gandhinagar, Bhajan-Kirtan and community feast organized

चित्तौड़गढ़, 18 मार्च।
महेश सेवा सदन समिति, गांधीनगर द्वारा रंग तेरस पर्व हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाया गया। समिति के अध्यक्ष सुरेश बांगड़ ने बताया कि इस अवसर पर गांधीनगर माहेश्वरी समाज के सभी सदस्य प्रातः 11 बजे महेश भवन में एकत्रित हुए। इसके पश्चात समाज के सदस्य गांधीनगर क्षेत्र के शोक संतप्त परिवारों के यहां जाकर गुलाल अर्पित कर सांत्वना व्यक्त की।
समिति के मंत्री कैलाश भूतड़ा ने जानकारी दी कि शाम को सामूहिक भोज का आयोजन भी किया गया। इससे पूर्व गांधी नगर समाज की महिलाओं द्वारा भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां भी दी गईं, जिनमें महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
इस अवसर पर समिति के पदाधिकारी एवं समाज के अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम में समाज की एकजुटता और सांस्कृतिक परंपराओं की झलक देखने को मिली।
यह खबरें भी पढ़ें…
उप नारकोटिक्स आयुक्त बुंदेल ने किए श्री सांवलिया सेठ के दर्शन
19 साल बाद नारनौल-चित्तौड़गढ़ रोडवेज बस सेवा बहाल, जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत
जैन दिवाकर विचारों से संगठन को सशक्त बनाने का आह्वान, उदयपुर में राष्ट्रीय अधिवेशन सम्पन्न
जौहर श्रद्धांजलि समारोह की तैयारियां पूरी, मंच से दिखेगा इतिहास और शौर्य का संगम
गैस सिलेंडर की कीमतों में वृद्धि पर कांग्रेस का प्रदर्शन, कलेक्ट्रेट चौराहे पर पुतला दहन
नारकोटिक्स की कार्रवाई से अफीम किसानों में रोष, तौल तक दबिश रुके – चौधरी
अवैध गैस भंडारण पर कार्रवाई: 11 सिलेंडर जब्त, लेकिन बुकिंग नहीं होने से उपभोक्ता परेशान
अंतिम समय में गीता का 18वां अध्याय सुनकर विदा हुई ‘ब्यूटी’, परिवार ने पूरे सम्मान से दी अंतिम विदाई







