जौहर श्रद्धांजलि समारोह की तैयारियां पूरी, मंच से दिखेगा इतिहास और शौर्य का संगम

SHARE:

Preparations for the Jauhar tribute ceremony are complete; the stage will showcase a confluence of history and valor.

चित्तौड़गढ़। रविवार 15 मार्च को आयोजित होने वाले जौहर श्रद्धांजलि समारोह में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शामिल होने को लेकर शहर में तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। शहर के सिटी सेंटर स्थित सभा स्थल पर व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासन और आयोजकों ने पूरी तैयारी कर ली है।

शनिवार दोपहर को चित्तौड़गढ़ सांसद सीपी जोशी, विधायक चंद्रभान सिंह आक्या जिला कलेक्टर आलोक रंजन तथा जौहर स्मृति संस्थान के महामंत्री तेजपाल सिंह शक्तावत ने सभा स्थल और मंच का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

मंच की खास बात यह भी है कि इसे चित्तौड़गढ़ के गौरवशाली इतिहास और शौर्य की झलक देने वाले विशेष डिजाइन से सजाया गया है। मंच की डी भीतर रंगों से सजी आकर्षक रंगोली में विश्व विख्यात विजय स्तंभ की छाया उकेरी गई है, जो समारोह की गरिमा को और बढ़ाएगा।

भीलवाड़ा से आए प्रसिद्ध रंगोली कलाकार के.जी. कदम ने इस आकर्षक आकृति को तैयार किया है। करीब 30 वर्षों से रंगों की कला में सक्रिय केजी कदम देशभर के कई राष्ट्रीय कार्यक्रमों, फिल्म फेस्टिवल मुंबई, कोलकाता सांस्कृतिक मंत्रालय चंडीगढ़, अयोध्या में श्रीराम की छाया और कई आयोजनों में अपनी कला का प्रदर्शन कर चुके हैं।
इतिहास, शौर्य और कला का यह अनोखा संगम समारोह में आने वाले हजारों लोगों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बनने वाला है।

यह खबरें भी पढ़ें…

Ilyas
Author: Ilyas

पिछले 10 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता

Leave a Comment