Congress protests against gas cylinder price hike, burns effigy at Collectorate Square

चित्तौड़गढ़। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा शुक्रवार को कलेक्ट्रेट चौराहे पर जिलाध्यक्ष प्रमोद सिसोदिया के नेतृत्व में केंद्र सरकार के खिलाफ धरना-प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बढ़ती महंगाई और गैस सिलेंडर की कीमतों में वृद्धि को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रधानमंत्री का पुतला दहन कर विरोध जताया।
धरने को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष प्रमोद सिसोदिया ने कहा कि भाजपा की केंद्र सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है और देश में महंगाई चरम सीमा पर पहुंच चुकी है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने आमजन पर महंगाई का बोझ डालते हुए घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में प्रति सिलेंडर करीब 60 रुपए की बढ़ोतरी कर दी है, जिससे आम परिवारों की रसोई का बजट बिगड़ गया है।
उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में विवाह समारोहों का दौर चल रहा है, ऐसे में केंद्र सरकार द्वारा कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की आपूर्ति भी बाधित कर दी गई है। इससे सामाजिक कार्यक्रमों के आयोजन में लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
सिसोदिया ने यह भी आरोप लगाया कि गलत विदेश नीति के कारण देश में ईंधन संकट की स्थिति बनी हुई है। साथ ही खाड़ी देशों में फंसे भारतीय नागरिकों की सुरक्षित वापसी के लिए भी केंद्र सरकार द्वारा ठोस प्रयास नहीं किए जा रहे हैं।
कांग्रेस नेताओं ने केंद्र सरकार से गैस सिलेंडर की कीमतों में की गई बढ़ोतरी वापस लेने और आमजन को राहत देने की मांग की। इस दौरान कांग्रेस के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
यह खबरें भी पढ़ें …
चित्तौड़ को स्वच्छ और सुंदर बनाने में सामाजिक संगठनों की भागीदारी जरूरी: जिला कलक्टर
नारकोटिक्स की कार्रवाई से अफीम किसानों में रोष, तौल तक दबिश रुके – चौधरी
अवैध गैस भंडारण पर कार्रवाई: 11 सिलेंडर जब्त, लेकिन बुकिंग नहीं होने से उपभोक्ता परेशान
अंतिम समय में गीता का 18वां अध्याय सुनकर विदा हुई ‘ब्यूटी’, परिवार ने पूरे सम्मान से दी अंतिम विदाई
किले के खजाने का लालच देकर ठगी की तैयारी, तांत्रिक बन घूम रहे गैंग का भंडाफोड़
Author: Ilyas
पिछले 10 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता







