Narnaul-Chittorgarh roadways bus service restored after 19 years, grand welcome at many places

चित्तौड़गढ़, 17 मार्च। हरियाणा राज्य परिवहन की नारनौल से चित्तौड़गढ़ के बीच लंबे समय से बंद पड़ी बस सेवा 19 साल बाद फिर से शुरू हो गई है। शनिवार को जैसे ही इस मार्ग पर हरियाणा रोडवेज की बस का संचालन शुरू हुआ, मार्ग में पड़ने वाले विभिन्न गांवों और कस्बों में ग्रामीणों ने बस चालक व परिचालक का साफा बांधकर और माल्यार्पण कर गर्मजोशी से स्वागत किया।
इस बस सेवा के पुनः संचालन में जहाजपुर कस्बे के प्रकाश भुवालिया के भांजे एवं देवली निवासी पराग भारद्वाज का विशेष योगदान रहा। भारद्वाज ने पिछले दो वर्षों से लगातार प्रयास करते हुए हरियाणा के परिवहन मंत्री अनिल विज को ज्ञापन सौंपा, जिसके बाद यह बस सेवा पुनः शुरू हो सकी।
प्रतिदिन संचालित होगी बस सेवा, तय समय-सारणी जारी
• नारनौल से चित्तौड़गढ़ (प्रतिदिन)
नारनौल प्रस्थान: सुबह 08:40 बजे
जयपुर: दोपहर 01:00 बजे
टोंक: दोपहर 03:00 बजे
देवली: शाम 04:35 बजे
जहाजपुर: शाम 05:20 बजे
खजुरी: शाम 05:45 बजे
अमरगढ़: शाम 06:00 बजे
काछोला: शाम 06:15 बजे
मांडलगढ़: शाम 07:00 बजे
बेगूं: शाम 07:45 बजे
चित्तौड़गढ़ आगमन: रात्रि 09:00 बजे
• चित्तौड़गढ़ से नारनौल (अगले दिन)
चित्तौड़गढ़ प्रस्थान: सुबह 04:15 बजे
मांडलगढ़: सुबह 05:30 बजे
काछोला: सुबह 06:10 बजे
अमरगढ़: सुबह 06:25 बजे
खजुरी: सुबह 06:35 बजे
जहाजपुर: सुबह 06:55 बजे
देवली: सुबह 07:35 बजे
जयपुर: सुबह 11:00 बजे
बस सेवा शुरू होने से क्षेत्र के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी और राजस्थान व हरियाणा के बीच आवागमन सुगम होगा।
यह खबरें भी पढ़ें…
जैन दिवाकर विचारों से संगठन को सशक्त बनाने का आह्वान, उदयपुर में राष्ट्रीय अधिवेशन सम्पन्न
“चिचा” क्लोथिंग की पहली आउटलेट का भव्य शुभारंभ, पहले ही दिन भारी भीड़ से स्टॉक लगभग खत्म
जौहर श्रद्धांजलि समारोह की तैयारियां पूरी, मंच से दिखेगा इतिहास और शौर्य का संगम
गैस सिलेंडर की कीमतों में वृद्धि पर कांग्रेस का प्रदर्शन, कलेक्ट्रेट चौराहे पर पुतला दहन
नारकोटिक्स की कार्रवाई से अफीम किसानों में रोष, तौल तक दबिश रुके – चौधरी
अवैध गैस भंडारण पर कार्रवाई: 11 सिलेंडर जब्त, लेकिन बुकिंग नहीं होने से उपभोक्ता परेशान
अंतिम समय में गीता का 18वां अध्याय सुनकर विदा हुई ‘ब्यूटी’, परिवार ने पूरे सम्मान से दी अंतिम विदाई
Author: chittorgarhnews
चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...






