Narcotics checks at opium farmers’ homes spark anger, demand to end raids even on weighing grounds

चित्तौड़गढ़। जिले में लाइसेंसधारी अफीम किसानों के घरों पर नारकोटिक्स विभाग द्वारा लगातार की जा रही चेकिंग को लेकर किसानों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। किसानों का कहना है कि नियमों के अनुसार खेती करने के बावजूद जांच के नाम पर बार-बार परेशान किया जा रहा है।
किसान नेता राहुल चौधरी चिकसी ने कहा कि अफीम की रोजाना जो एंट्री की जाती है वह ताजा अफीम की होती है, जिसमें कई बार लगभग आधा हिस्सा पानी का होता है। बाद में सूखने की प्रक्रिया के दौरान वजन कम होना स्वाभाविक है, लेकिन विभाग इस अंतर को आधार बनाकर किसानों पर अनावश्यक दबाव बना रहा है और कई मामलों में किसानों पर केस तक दर्ज किए जा रहे हैं।

अनावश्यक दबिश पर रोक: किसानों की मांग है कि अफीम की लुआई-चिराई से लेकर तौल (वजन) होने तक उनके घरों पर छापेमारी और दबिश को पूरी तरह बंद किया जाए।
वजन में अंतर का वैज्ञानिक कारण: ताजा अफीम में पानी की मात्रा अधिक होती है। सूखने के बाद वजन कम होना एक प्राकृतिक प्रक्रिया है, लेकिन विभाग इस अंतर को आधार बनाकर किसानों पर मुकदमे दर्ज कर रहा है, जिसे किसान अनुचित दबाव मान रहे हैं।
उन्होंने कहा कि अफीम की खेती में किसानों को काफी मेहनत और खर्च करना पड़ता है। ऐसे में किसानों को तौल तक शांति से अपना काम करने दिया जाना चाहिए।
चौधरी ने मांग की कि यदि विभाग को किसी प्रकार का संदेह है तो रोजाना उत्पादित अफीम का संग्रह कर लिया जाए, लेकिन तौल तक किसानों के घरों पर अनावश्यक दबिश देकर उन्हें परेशान नहीं किया जाए।
यह खबरें भी पढ़ें…
किले के खजाने का लालच देकर ठगी की तैयारी, तांत्रिक बन घूम रहे गैंग का भंडाफोड़
चित्तौड़ को स्वच्छ और सुंदर बनाने में सामाजिक संगठनों की भागीदारी जरूरी: जिला कलक्टर
Author: chittorgarhnews
चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...






