मधुमक्खियों का दोहरा हमला: अंतिम संस्कार में मचा हड़कंप, 2 की मौत, 50 से अधिक घायल

SHARE:

Bees attack twice: Funeral in chaos, 2 dead, over 50 injured

चित्तौड़गढ़। जिले के बेगूं उपखंड के पारसोली क्षेत्र के कितियास गांव में मधुमक्खियों के दोहरे हमले से दहशत फैल गई। मंगलवार को एक बुजुर्ग की मधुमक्खियों के काटने से मौत हो गई, वहीं बुधवार को उसके अंतिम संस्कार में शामिल लोगों पर भी मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। इस घटना में कुल 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि 50 से अधिक लोग घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार पारसोली निवासी जमनेश पुत्र पन्नालाल सुखवाल किसी धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने कितियास गांव गया था। इस दौरान मधुमक्खियों ने उस पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे चित्तौड़गढ़ अस्पताल लाया गया, जहां बुधवार तड़के उसकी मौत हो गई।
बुजुर्ग के अंतिम संस्कार के दौरान मोक्षधाम में बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। इसी दौरान अचानक मधुमक्खियां फिर बिफर गईं और लोगों पर हमला कर दिया। मौके पर अफरा-तफरी मच गई और लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। हमले में 40 से 50 लोग घायल हो गए, जिनमें से 5 की हालत गंभीर होने पर उन्हें चित्तौड़गढ़ रेफर किया गया।
घटना में घायल भवानी शंकर पुत्र मोडूलाल पंडिया को भी चित्तौड़गढ़ अस्पताल लाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। अन्य घायलों का उपचार जारी है।

घटना की सूचना मिलते ही उपखंड अधिकारी अंकित सामरिया ने प्रशासन और चिकित्सा टीम को अलर्ट किया। तहसीलदार गोपाल जीनगर मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। प्रशासन ने सुरक्षा के मद्देनजर मृतक का अंतिम संस्कार विशेष पीपीई किट पहनाकर करवाया।

अंतिम संस्कार में मौजूद सांसद के पीए दिनेश ओझा ने बताया कि अचानक हुए हमले से भगदड़ मच गई। जान बचाने के प्रयास में वे स्वयं एक गड्ढे में गिर गए, जिससे उनके टखने में फ्रैक्चर हो गया। उन्होंने बताया कि हालात इतने भयावह थे कि मधुमक्खियां शव पर भी लगातार डंक मारती रहीं।
घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है। करीब 15 घायलों को पारसोली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है।

यह खबरें भी पढ़ें…

गांधीनगर में रंग तेरस पर्व हर्षोल्लास से मनाया, भजन-कीर्तन व सामूहिक भोज का आयोजन

सांसद सीपी जोशी ने रेल विकास को लेकर रखीं अहम मांगें

उप नारकोटिक्स आयुक्त बुंदेल ने किए श्री सांवलिया सेठ के दर्शन

19 साल बाद नारनौल-चित्तौड़गढ़ रोडवेज बस सेवा बहाल, जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत

जैन दिवाकर विचारों से संगठन को सशक्त बनाने का आह्वान, उदयपुर में राष्ट्रीय अधिवेशन सम्पन्न

 “चिचा” क्लोथिंग की पहली आउटलेट का भव्य शुभारंभ, पहले ही दिन भारी भीड़ से स्टॉक लगभग खत्म

 

chittorgarhnews
Author: chittorgarhnews

Leave a Comment