PHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OK जैन दिवाकर विचारों से संगठन को सशक्त बनाने का आह्वान, उदयपुर में राष्ट्रीय अधिवेशन सम्पन्न - Chittorgarh News

जैन दिवाकर विचारों से संगठन को सशक्त बनाने का आह्वान, उदयपुर में राष्ट्रीय अधिवेशन सम्पन्न

SHARE:

Jain Diwakar calls for strengthening the organization with ideas, national convention concludes in Udaipur

चित्तौड़गढ़, 17 मार्च। अखिल भारतीय जैन दिवाकर संगठन समिति युवा शाखा के राष्ट्रीय अधिवेशन का द्वितीय एवं समापन सत्र उदयपुर में भव्य रूप से सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में राजस्थान सरकार के सहकारिता व नागरिक उड्डयन मंत्री गौतम दक ने मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए कहा कि जैन दिवाकर जी के आचारों और विचारों को आत्मसात कर संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाना होगा।

उन्होंने कहा कि समाज को केवल कार्यक्रमों तक सीमित न रखकर शिक्षा, साधु-संत सेवा, विहार समिति और व्यापारिक सहयोग जैसे क्षेत्रों में भी सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। साथ ही समाज में बढ़ रही कुरीतियों को रोकने के लिए संगठित प्रयास करने पर जोर दिया।

अधिवेशन में सेवानिवृत्त पुलिस महानिदेशक प्रसन्न कुमार खमेसरा ने युवाओं से धर्म के प्रति जुड़ाव बढ़ाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि नई पीढ़ी में मंदिरों और संतों से दूरी चिंता का विषय है, जिसे दूर करने के लिए समाज को मिलकर प्रयास करना होगा।

संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. आई.एम. सेठिया ने व्यक्तित्व विकास और ब्रांड इमेज पर जोर देते हुए कहा कि युवाओं को पद नहीं, बल्कि अपने कद को बड़ा करने के लिए कार्य करना चाहिए।

इस अवसर पर जैन दिवाकर सम्प्रदाय के वरिष्ठ श्रावक श्री केशरीमल संघवी (निम्बाहेड़ा) को “दिवाकर रत्न” सम्मान से अलंकृत किया गया।

अधिवेशन में कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किए गए, जिनमें देशभर में जैन दिवाकर परिवारों को जोड़ना, गुरु भक्ति को बढ़ावा देना, 150वीं जन्म जयंती पर राष्ट्रीय कार्यक्रम आयोजित करना तथा जैन दिवाकर एक्सप्रेस ट्रेन और स्मारक डाक टिकट जारी करने की मांग शामिल रही।

कार्यक्रम में देशभर के 37 जिलों से हजारों श्रद्धालु और युवा कार्यकर्ता शामिल हुए। अंत में उपाध्याय प्रवर डॉ. गोतम मुनि ने मांगलिक पाठ कर सभी को गुरु समर्पण का संकल्प दिलाया।

यह खबरें भी पढ़ें…

 “चिचा” क्लोथिंग की पहली आउटलेट का भव्य शुभारंभ, पहले ही दिन भारी भीड़ से स्टॉक लगभग खत्म

http://youtube.com/post/UgkxgS6YavFQ9jX4lG-TmOWe2ipSlfGrrGva?si=JVXy7pBwpta-Hk

जौहर श्रद्धांजलि समारोह की तैयारियां पूरी, मंच से दिखेगा इतिहास और शौर्य का संगम

स्कूल बस पलटी, 10 से अधिक बच्चे घायल

 

गैस सिलेंडर की कीमतों में वृद्धि पर कांग्रेस का प्रदर्शन, कलेक्ट्रेट चौराहे पर पुतला दहन

 

नारकोटिक्स की कार्रवाई से अफीम किसानों में रोष, तौल तक दबिश रुके – चौधरी

 

अवैध गैस भंडारण पर कार्रवाई: 11 सिलेंडर जब्त, लेकिन बुकिंग नहीं होने से उपभोक्ता परेशान

अंतिम समय में गीता का 18वां अध्याय सुनकर विदा हुई ‘ब्यूटी’, परिवार ने पूरे सम्मान से दी अंतिम विदाई

किले के खजाने का लालच देकर ठगी की तैयारी, तांत्रिक बन घूम रहे गैंग का भंडाफोड़

 

chittorgarhnews
Author: chittorgarhnews

चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *