सांसद सीपी जोशी ने रेल विकास को लेकर रखीं अहम मांगें

SHARE:

MP CP Joshi placed important demands regarding railway development

नई दिल्ली, 17 मार्च। चित्तौड़गढ़ सांसद एवं भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने लोकसभा में रेल मंत्रालय की अनुदान मांगों पर चर्चा के दौरान अपने संसदीय क्षेत्र के विकास से जुड़ी कई महत्वपूर्ण मांगें उठाईं। उन्होंने अपने वक्तव्य की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के प्रति आभार व्यक्त करते हुए की।

सांसद जोशी ने कहा कि भारतीय रेलवे केवल परिवहन का माध्यम नहीं, बल्कि देश की आर्थिक प्रगति की रीढ़ है, जो पर्यटन, उद्योग और जनसंपर्क को नई दिशा देती है। उन्होंने वर्ष 2014 के बाद रेलवे क्षेत्र में हुए व्यापक विकास का उल्लेख करते हुए बताया कि मावली-बड़ीसादड़ी रेललाइन को बंद होने से बचाकर ब्रॉडगेज में परिवर्तित कर विद्युतिकरण किया गया। साथ ही रतलाम-कोटा-चित्तौड़-अजमेर-उदयपुर रेलमार्ग का भी विद्युतीकरण पूर्ण हो चुका है।

उन्होंने उदयपुर-अहमदाबाद रेलमार्ग को क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि बताते हुए कहा कि इस मार्ग पर वंदे भारत एक्सप्रेस जैसी आधुनिक ट्रेनें संचालित होने लगी हैं। इसके अलावा राजस्थान को इस बार 10 हजार करोड़ रुपये से अधिक का रेलवे बजट मिलने का भी उल्लेख किया, जो 2014 की तुलना में लगभग 15 गुना अधिक है।

सांसद जोशी ने बड़ीसादड़ी-छोटीसादड़ी-नीमच रेललाइन को मालवा, मेवाड़ और मारवाड़ को जोड़ने वाली महत्वपूर्ण परियोजना बताया और इसके शीघ्र पूर्ण होने की उम्मीद जताई।

यह खबरें भी पढ़ें…

उप नारकोटिक्स आयुक्त बुंदेल ने किए श्री सांवलिया सेठ के दर्शन

जैन दिवाकर विचारों से संगठन को सशक्त बनाने का आह्वान, उदयपुर में राष्ट्रीय अधिवेशन सम्पन्न

 “चिचा” क्लोथिंग की पहली आउटलेट का भव्य शुभारंभ, पहले ही दिन भारी भीड़ से स्टॉक लगभग खत्म

स्कूल बस पलटी, 10 से अधिक बच्चे घायल

गैस सिलेंडर की कीमतों में वृद्धि पर कांग्रेस का प्रदर्शन, कलेक्ट्रेट चौराहे पर पुतला दहन

नारकोटिक्स की कार्रवाई से अफीम किसानों में रोष, तौल तक दबिश रुके – चौधरी

अवैध गैस भंडारण पर कार्रवाई: 11 सिलेंडर जब्त, लेकिन बुकिंग नहीं होने से उपभोक्ता परेशान

अंतिम समय में गीता का 18वां अध्याय सुनकर विदा हुई ‘ब्यूटी’, परिवार ने पूरे सम्मान से दी अंतिम विदाई

किले के खजाने का लालच देकर ठगी की तैयारी, तांत्रिक बन घूम रहे गैंग का भंडाफोड़

 

19 साल बाद नारनौल-चित्तौड़गढ़ रोडवेज बस सेवा बहाल, जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत

Ilyas
Author: Ilyas

पिछले 10 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता

Leave a Comment