पूज्य सिंधी समाज ने मनाई होली

SHARE:

Sindhi community celebrated Holi

सिंधु कम्यूनिटी हॉल में होली मिलन, वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुआ होलिका दहन

चित्तौड़गढ़, 04 मार्च। पूज्य सिंधी पंचायत एवं झूलेलाल युवा सेवा समिति के तत्वावधान में बुधवार को प्रताप नगर स्थित सिंधु कम्यूनिटी हॉल में होली मिलन समारोह हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया।
अध्यक्ष कमलेश खटवानी एवं सचिव योगेश भोजवानी ने बताया कि प्रातः आयोजित समारोह में बड़ी संख्या में समाजजन शामिल हुए। इस दौरान उपस्थित जनों ने होली गीतों पर थिरकते हुए एक-दूसरे को गुलाल लगाकर एवं मिठाई खिलाकर पर्व की खुशियां साझा कीं।
समिति अध्यक्ष जैकी आहूजा एवं उपाध्यक्ष रवि मलानी ने जानकारी दी कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी प्रताप नगर स्थित झूलेलाल मंदिर के समीप होलिका दहन कार्यक्रम आयोजित किया गया। सायंकाल शुभ मुहूर्त में वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधिवत पूजा-अर्चना के साथ होलिका दहन संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में पूज्य सिंधी पंचायत के संरक्षक मोतीराम खटवानी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष दोलत दासानी, जोधराज तनवानी, उपाध्यक्ष वासुदेव भोजवानी, चंद्र मलानी, अनिल हरियानी, महासचिव हरिश गुरनानी सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।
समारोह सौहार्द, एकता एवं पारंपरिक उल्लास के साथ संपन्न हुआ।

यह खबरें भी पढ़ें…

सांवरिया सेठ मंदिर भंडार गणना के प्रथम चरण में 10.65 करोड़ की दानराशि

ग्राम पंचायत पाण्डोली में 3 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास

भाविप व शिवसेना ने चार लावारिस शवों का किया अंतिम संस्कार

जैन श्वेतांबर सोशल प्रताप ग्रुप का होली मिलन समारोह संपन्न

11 किलो 930 ग्राम अफीम डोडा चूरा जब्त, एक गिरफ्तार, सप्लायर उदयपुर से डिटेन

त्योहारों के मद्देनज़र चित्तौड़गढ़ में पुलिस का फ्लैग मार्च

 

Ilyas
Author: Ilyas

पिछले 10 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *