PHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OK “चिचा” क्लोथिंग की पहली आउटलेट का भव्य शुभारंभ, पहले ही दिन भारी भीड़ से स्टॉक लगभग खत्म - Chittorgarh News

 “चिचा” क्लोथिंग की पहली आउटलेट का भव्य शुभारंभ, पहले ही दिन भारी भीड़ से स्टॉक लगभग खत्म

SHARE:

 “Chicha” Clothing’s first outlet inaugurated with a grand opening; stock nearly sold out on the first day due to heavy rush.

चित्तौड़गढ़, 16 मार्च। शहर में रेडीमेड गारमेंट्स के क्षेत्र में एक नई शुरुआत करते हुए ‘चिचा’ क्लोथिंग की पहली आउटलेट का भव्य उद्घाटन किया गया। उद्घाटन के पहले ही दिन शहरवासियों ने जबरदस्त उत्साह दिखाते हुए बड़ी संख्या में पहुंचकर खरीदारी की।

ग्रैंड ओपनिंग के मौके पर ग्राहकों के लिए कई आकर्षक ऑफर रखे गए थे, जिसके चलते सुबह से ही आउटलेट पर भीड़ देखने को मिली। पहले ही दिन इतनी अधिक खरीदारी हुई कि स्टॉक लगभग खत्म होने की स्थिति में पहुंच गया। शाम तक भी ग्राहक लगातार पहुंचते रहे। आउटलेट पर ग्राहकों को अलग-अलग कैटेगरी में आकर्षक ऑफर दिए जा रहे हैं।

फ्रेंचाइजी ऑनर मोहम्मद यूसुफ़ ने बताया कि यहां कपड़ों की कीमत ₹500 चार शर्ट रु ,500 में चार टीशर्ट, ₹1000 की 3 जींस रखी गई है, वहीं फॉर्मल कॉम्बो 375 रुपए जैसे विशेष ऑफर भी ग्राहकों को दिए जा रहे हैं। अच्छी क्वालिटी और किफायती दामों के कारण लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला।

पहले ही दिन मिली शानदार प्रतिक्रिया से आउटलेट संचालक भी उत्साहित नजर आए। शहर में फैशन और रेडीमेड कपड़ों के लिए यह आउटलेट लोगों के लिए एक नया विकल्प बनकर सामने आया है।

यह खबरें भी पढ़ें…

गैस सिलेंडर की कीमतों में वृद्धि पर कांग्रेस का प्रदर्शन, कलेक्ट्रेट चौराहे पर पुतला दहन

स्कूल बस पलटी, 10 से अधिक बच्चे घायल

नारकोटिक्स की कार्रवाई से अफीम किसानों में रोष, तौल तक दबिश रुके – चौधरी

अवैध गैस भंडारण पर कार्रवाई: 11 सिलेंडर जब्त, लेकिन बुकिंग नहीं होने से उपभोक्ता परेशान

अंतिम समय में गीता का 18वां अध्याय सुनकर विदा हुई ‘ब्यूटी’, परिवार ने पूरे सम्मान से दी अंतिम विदाई

किले के खजाने का लालच देकर ठगी की तैयारी, तांत्रिक बन घूम रहे गैंग का भंडाफोड़

 

chittorgarhnews
Author: chittorgarhnews

चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *