जीतो चित्तौड़गढ़ चैप्टर का सेमिनार सम्पन्न

SHARE:

Seminar of Jeeto Chittorgarh Chapter concluded

चित्तौड़गढ़। जीतो चैप्टर चित्तौड़गढ़ के तत्वावधान में द इनर गेम ऑफ बिजनेस एक्सपेंशन विषय पर एक प्रेरणादायक कार्यशाला का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मंगलाचरण से हुआ, जिसे समीक्षा जैन, वंशिका जैन एवं नेहा विरानी द्वारा प्रस्तुत किया गया।

कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ जीतो चैप्टर के चेयरपर्सन सोहनलाल पोखरना द्वारा किया गया। इस अवसर पर सभी अतिथियों का स्वागत गर्मजोशी के साथ किया गया।

कार्यशाला की मुख्य वक्ता आस्था टाटिया जयपुर ने अपने उद्बोधन में उन्होंने बताया कि किसी भी व्यक्ति की सफलता या असफलता का सबसे बड़ा कारण उसका माइंडसेट होता है। उन्होंने उदाहरणों के माध्यम से समझाया कि सकारात्मक सोच और सही दृष्टिकोण अपनाकर हम अपने व्यवसाय और जीवन में निरंतर प्रगति कर सकते हैं।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नरेंद्र कुमार चोरड़िया, लेडीज़ विंग चेयरपर्सन सुनीता शिशोदिया, जीतो यूथ विंग के चेयरपर्सन रवि विरानी, महावीर जैन मंडल अध्यक्ष राजेंद्र दोशी, कोषाध्यक्ष नवीन पटवारी, श्री दिगंबर जैन समाज अध्यक्ष पारस जैन, सुधर्म जैन संघ अध्यक्ष चांदमल बोकड़िया, साधुमार्गी जैन श्रावक संघ तथा जैन सोशल ग्रुप के अध्यक्ष रोशनलाल लोढ़ा, जैन सोशल ग्रुप के सचिव ललित बोहरा, जीतो यूथ विंग के महासचिव अक्षत पोखरना, कोषाध्यक्ष आदित्य ढ़ीलीवाल सहित जैन समाज के कई गणमान्यजन उपस्थित रहे।

जीतो अध्यक्ष ने अपने उद्बोधन में कहा कि भविष्य में भी इस प्रकार के प्रेरणादायक कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे, जिससे समाज के लोगों को व्यक्तित्व विकास तथा व्यवसाय में आगे बढ़ने के नए-नए मार्गों की जानकारी मिलती रहेगी। संचालन जीतो लेडीज़ विंग महासचिव तुषिता शिशोदिया सांखला ने किया। जीतो चैप्टर मुख्य सचिव रोशनलाल लोढ़ा ने सभी का आभार जताया।

यह खबरें भी पढ़ें…

chittorgarhnews
Author: chittorgarhnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें