समता नगर महिला मंडल सेंती ने मनाया भव्य फागोत्सव

SHARE:

Samta Nagar Mahila Mandal Senti celebrated a grand festival of colours.

पुष्प होली, राधा-कृष्ण की सजीव झांकी और सांवलीया सेठ के भजनों से सजा आयोजन

चित्तौड़गढ़। उपनगर सेंथी की समता नगर-शिकारवाड़ी कॉलोनी में समता नगर महिला मंडल के तत्वावधान में सामूहिक फागोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। दोपहर 2 बजे लड्डू गोपाल जी के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ, जो सायं 6 बजे तक उत्साह और भक्ति भाव के साथ चलता रहा।

महिला मंडल की संयोजक सदस्याओं ने बताया कि आयोजन में समता नगर, शिकारवाड़ी के साथ ही रामेश नगर, ब्रह्मपुरी, केशव नगर, राधिका विहार, कनक विहार सहित अन्य कॉलोनियों की महिलाओं का सराहनीय सहयोग रहा।

कार्यक्रम में ब्यूटीशियन सोनू वैष्णव द्वारा श्रृंगारित इशिता शर्मा एवं दीक्षिता शर्मा ने श्री राधा-कृष्ण की सजीव झांकी की मनमोहक प्रस्तुति दी। पुष्प वर्षा के साथ महिलाओं ने झांकी को पांडाल में प्रवेश करवाया, जिससे वातावरण भक्तिमय हो उठा। श्री गणपति वंदना से प्रारंभ हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम में भजन गायिका आशा गहलोत ग्रुप ने “घुंघटियों आड़े आ गयो”, “म्हारे ठाकुर जी के ठाठ गणा”, “रंग मत डारे रे सांवरिया”, “पिहरियों व लिलन म्हारी छम छम करती आईजे” सहित कई भजनों की प्रस्तुति दी, जिस पर पूरा पांडाल झूम उठा।

फागोत्सव की अनूठी परंपरा के तहत महिलाओं ने अपने-अपने घर से लड्डू गोपाल को मंच पर विराजमान कर गुलाल व पुष्पों से होली खेली। पारंपरिक फाग वेशभूषा में सजी सैकड़ों महिलाओं ने घेरा बनाकर घूमर एवं गैर नृत्य प्रस्तुत किए और संस्कृति व परंपरा को जीवित रखने का संदेश दिया।

कार्यक्रम के अंत में महाआरती के पश्चात फल एवं मिठाई का प्रसाद वितरित किया गया। महिला मंडल की संयोजक सदस्याओं ने सफल आयोजन हेतु सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

यह खबरें भी पढ़ें…

chittorgarhnews
Author: chittorgarhnews

Leave a Comment