26 lakh 98 thousand rupees fine and imprisonment for dishonoring cheque

चित्तौड़गढ़। न्यायालय विशिष्ठ न्यायिक मजिस्ट्रेट एनआई एक्ट प्रकरण चित्तौड़गढ़ के पीठासीन अधिकारी रीतिका श्रोती ने चेक अनादरण के अपने एक निर्णय में दोष सिद्ध करते हुए 26 लाख 98 हजार अर्थदण्ड सहित एक वर्ष छः माह कारावास से दण्डित किया।
प्रकरण के अनुसार परिवादी वेगा इलेक्ट्रॉनिक्स जरिये प्रोपराईटर विनोद कुमार राजदेव पिता नंदीराम निवासी प्रतापनगर, चित्तौड़गढ़ ने जरिये अधिवक्तागण अरविन्द व्यास (गोदी), फजले मोईन खान के एक परिवाद इस आशय का पेश किया कि अभियुक्त शोएब अहमद पिता परवेज अहमद निवासी कुम्भानगर ने वेगा इलेक्ट्रॉनिक्स से इलेक्ट्रोनिक्स आईटम खरीदे जिसमें 19 लाख बकाया भुगतान के पेटे कुल पाँच चैक दिये। निर्धारित तिथि को उक्त चैक भुगतान हेतु बैंक में प्रस्तुत किये गये किन्तु अपर्याप्त राशि के रिमार्क के साथ बैंक द्वारा चैक अनादरित कर दिये गये। नोटिस दिये जाने के बावजूद अभियुक्त द्वारा भुगतान नहीं किये जाने से परिवाद प्रस्तुत किया गया जहाँ न्यायालय ने दोनों पक्षों के तर्कों को सुनने के बाद परिवादी के अधिवक्तगणों के तर्कों से सहमत होते हुए निर्णय पारित किया।
यह ख़बरें भी पढ़ें
*मादक पदार्थ की तस्करी में एक साल से फरार आरोपी एमपी से गिरफ़्तार – Chittorgarh News*
मादक पदार्थ की तस्करी में एक साल से फरार आरोपी एमपी से गिरफ़्तार
*देश के विकास के लिए अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुँचाना जरूरी: खराड़ी – Chittorgarh News*
देश के विकास के लिए अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुँचाना जरूरी: खराड़ी
*निःशुल्क स्वास्थ्य सेवा का संकल्प 45 वर्षों से जारी दल चित्तौड़गढ़ से रवाना – Chittorgarh News*
निःशुल्क स्वास्थ्य सेवा का संकल्प 45 वर्षों से जारी दल चित्तौड़गढ़ से रवाना
*रोजगार सहायता शिविर 29 जनवरी को – Chittorgarh News*
*पुलिस अधीक्षक ने ली जिले के पुलिस अधिकारियों की अपराध गोष्ठी – Chittorgarh News*
पुलिस अधीक्षक ने ली जिले के पुलिस अधिकारियों की अपराध गोष्ठी
Author: chittorgarhnews
चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...






