PHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OK रोजगार सहायता शिविर 29 जनवरी को - Chittorgarh News

रोजगार सहायता शिविर 29 जनवरी को 

SHARE:

Employment Assistance Camp on 29th January  
चित्तौड़गढ़। जिला रोजगार कार्यालय, चित्तौड़गढ़ द्वारा 29 जनवरी, 2025, बुधवार को प्रातः 11 बजे से 3 बजे तक एक दिवसीय रोजगार सहायता शिविर, ग्रामीण हाट बाजार, कीरखेडा, चित्तौड़गढ़ में आयोजित किया जा रहा है। जिसकी आवश्यक तैयारीयों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। शिविर के सफल आयोजन हेतु बेरोजगार आशार्थियों को पत्र/बल्क एसएमएस / दूरभाष द्वारा एवं होर्डिंग/फलेक्स व समाचार पत्रों के माध्यम से आमंत्रित किया गया है।
जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि शिविर में निजी क्षेत्र के नियोजक एस.एस. सीआई, उदयपुर, नितिन स्पीनर्स, बेगूं, ब्रिम एम्पलॉयमेंट एण्ड एंपावरमेंट इंडस्ट्रियल ग्रुप, भिवाडी, भारतीय जीवन बीमा निगम लिमिटेड, चैतन्य इंडिया फिन क्रेडिट प्रा.लि., बेंगलुरू, महिन्द्रा एण्ड महिन्द्रा, जयपुर (मेवाड यूनिर्सिटी द्वारा), अन्नपूर्णा फाइनेंस प्रा.लि., उदयपुर, वी गीत ऑटो कम्पोनेंट प्रा.लि., अहमदाबाद, डिक्सॉन टेक्नॉलोजी प्रा.लि, नई दिल्ली, नवभारत फर्टीलाईजर्स लि, जयपुर, भारत फाईनेंसियल इनक्लूजन लि, उदयपुर, ईनोव सॉर्स प्रा, लि, जयपुर, टीयूवी राईनलैंड इंडिया प्रा. लि, गुरूग्राम, मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट, झुंझुनू, मैनपावर सिक्यूरिटी सर्विस, उदयपुर, एस आई एफ सिक्यूरिटी, चित्तौडगढ़, जीडीएक्स सिक्यूरिटी सॉल्यूसंस प्रा.लि. नोएडा इत्यादि के अलावा स्थानीय नियोजक द्वारा उपस्थित बेरोजगार आशार्थियों का साक्षात्कार लेकर मौके पर ही ऑटोमोबाईल, सीए फर्मस्, मार्बल इंडस्ट्रीज, मॉल, पेट्रॉल पम्प, लीगल एडवाईजर, हॉस्पीटल केयरटेकर, सुपरवाईजर, आईटीफील्ड, केटरिंग वर्क्स, सुरक्षा प्रहरी, बीमा सलाहकार, आईटीआईतकनीशियन, फाइनेंस, कृषि, रिटेल मार्केटिंग, विनिर्माण क्षेत्र, लॉजिस्टिक्स इत्यादि, के पद पर रोजगार का प्रारम्भिक अवसर प्रदान किया जायेगा।
18 वर्ष से 35 वर्ष के युवा जो, निजी क्षेत्र में कार्य करने की इच्छा रखते है, उनके लिए उपरोक्त नियोजकों से अब तक लगभग 1500 रिक्तियां उपलब्ध है, जिनके लिए योग्यता आठवी पास, सेकन्डरी, सीनीयर सेकन्डरी, स्नातक, स्नोतकोत्तर, सभी व्यवसाय मे आईटीआई पास, डिप्लोमा / बीटेक इत्यादि है। इच्छुक युवा अपनी योग्यताओं के मूल दस्तावेज, पैनकार्ड/आधार कार्ड/वोटरआईडी / राशन कार्ड / मूल निवास प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो, जाति प्रमाण पत्र (SC/ST/OBC के लिए लागू) इत्यादि की फोटो कॉपी एवं सीवी या रिज्यूमें साथ लावें।
chittorgarhnews
Author: chittorgarhnews

चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *