चित्तौड़गढ़, 25 अक्टूबर। कोतवाली निम्बाहेड़ा थाना पुलिस ने नाबालिग बालिका के अपहरण के मामले में फरार चल रहे आरोपी शाहरूख खान को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, फर्जी आधार कार्ड व स्टाम्प शपथपत्र भी बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार 27 जुलाई को निम्बाहेड़ा कस्बे से एक नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर अपहरण कर ले जाने की घटना सामने आई थी। मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने अपहृता बालिका को सुरक्षित दस्तयाब कर लिया तथा आरोपी की तलाश जारी थी।
एएसपी सरिता सिंह व डीएसपी निम्बाहेड़ा बद्रीलाल राव के निर्देशन तथा थाना अधिकारी रामसुमेर मीणा के नेतृत्व में गठित टीम ने तकनीकी व मुखबिर सूचना के आधार पर आरोपी शाहरूख खान (26) निवासी भीलवाड़ा को डिटेन किया। पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार किया, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय ने आरोपी को चार दिन के पुलिस अभिरक्षा रिमाण्ड पर भेजा है। पुलिस द्वारा मामले में विस्तृत अनुसंधान जारी है।
यह खबरें भी पढ़ें…
Author: chittorgarhnews
चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...






