PHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OK गैस सिलेंडर की कीमतों में वृद्धि को लेकर सौंपा ज्ञापन - Chittorgarh News

गैस सिलेंडर की कीमतों में वृद्धि को लेकर सौंपा ज्ञापन

SHARE:

Memorandum submitted regarding increase in gas cylinder prices

चित्तौड़गढ़। घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत वृद्धि को लेकर कांग्रेस ओबीसी प्रकोष्ठ के जिले के समस्त नव नियुक्त ब्लॉक अध्यक्षों ने राज्यपाल के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में बताया कि केन्द्र सरकार द्वारा जनविरोधी कदम गैस सिलेण्डर के भाव बढ़ाये जाने से आम जनता में असंतोष व्याप्त है, ऐसे में गैस की कालाबाजारी को रोकने के साथ ही गैस सिलेण्डर के दाम कम करने के संबंध मे कहा कि हाल ही में केन्द्र सरकार द्वारा घरेलू व व्यवसायिक एल.पी.जी. गैस की किमतों में वृद्धि की गई जिससे आम गरीब जनता व मध्यम वर्ग की रसोई पर मंहगाई की मार पडी हैं, पहले से ही आम जनता मंहगाई की मार से परेशान हैं, इस पर केन्द्र सरकार की जनविरोधी नीतियों से उसका जीना दुश्वार हो रहा है। सभी वर्गों में सरकार के इस कदम से भारी रोष व्याप्त हैं।

आमजन के हित में केन्द्र सरकार द्वारा बढाये गये घरेलू व्यवसायिक एल.पी.जी. की कीमतों को वापस लेना अति आवश्यक है। इस दौरान गेहरूगिरी गोस्वामी, भेरूलाल पुरबिया प्रहलाद गुर्जर, मुकेश माली, रतनलाल जाट, रामेश्वर माली, देवीलाल धाकड़, शंकरलाल गुर्जर, राकेश आचार्य, मुकेश जाट, सत्यनारायण तेली, मनोज धाकड़ मौजूद रहे।

यह खबरें भी पढ़ें…

chittorgarhnews
Author: chittorgarhnews

चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *