Safe mining is the cornerstone of a strong nation: Tom Matthews

चित्तौड़गढ़, 01 मई। खान सुरक्षा महानिदेशालय के 125वें जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में जे.के. सीमेंट स्थित औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर क्षेत्रीय कार्यालय उदयपुर के डायरेक्टर माइंस सेफ्टी टॉम मैथ्यू ने कहा कि सुरक्षित खनन किसी भी राष्ट्र की मजबूत आधारशिला है।
उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि खान सुरक्षा महानिदेशालय खदानों में सुरक्षा मानकों को बढ़ाने के साथ-साथ खनन कर्मियों के स्वास्थ्य और जीवन स्तर में सुधार के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। विद्यार्थियों से रूबरू होते हुए उन्होंने पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक सुरक्षा और व्यक्तित्व निर्माण के महत्व पर भी प्रकाश डाला।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों के लिए पोस्टर एवं स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। साथ ही पौधारोपण कार्यक्रम भी आयोजित हुआ, जिसमें अधिकारियों और विद्यार्थियों ने मिलकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
कार्यक्रम की शुरुआत में जे.के. आईटीआई के प्रिंसिपल किशन लाल जोशी ने अतिथियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया और ऐसे आयोजनों की सराहना करते हुए कहा कि इससे विद्यार्थियों में नई जागरूकता और सकारात्मक सोच का विकास होता है।
इस अवसर पर डिप्टी डायरेक्टर माइंस सेफ्टी विशाल गोयल, जेके सीमेंट माइंस प्रबंधन के हेड माइंस ऑपरेशन राकेश शर्मा, माइंस हेड सुधीर नागौरी सहित अन्य अधिकारी एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।
यह खबरें भी पढ़ें…
Author: chittorgarhnews
चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...






