हिंद जिंक विद्यालय का 12वीं बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन, जिले में भी लहराया परचम

SHARE:

Hind Zinc School performed brilliantly in the 12th board examination, also raising the flag in the district.

चित्तौड़गढ़। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा घोषित 12वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम में हिंद जिंक विद्यालय के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय और जिले का नाम रोशन किया। वाणिज्य संकाय में चिन्मय काबरा ने 97 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में टॉप करने के साथ मुख्य विषय के आधार पर जिले में प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं विज्ञान संकाय में उर्वी समदानी ने 94 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया।

विद्यालय के सभी विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी में परीक्षा उत्तीर्ण कर उत्कृष्ट परिणाम दिया। इस उपलब्धि पर विद्यालय प्रबंधन समिति, शिक्षकों और अभिभावकों में खुशी की लहर छा गई। विद्यालय प्रशासन ने सभी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

यह खबरें भी पढ़ें…

 

chittorgarhnews
Author: chittorgarhnews

Leave a Comment