Property worth Rs 12.30 lakh earned from drug trafficking frozen
चित्तौड़गढ़, 02 मई 2026। जिले में मादक पदार्थों से अर्जित अवैध संपत्ति के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 12 लाख 30 हजार 778 रुपए की संपत्ति फ्रीज की है। यह कार्रवाई ऑपरेशन त्रिनेत्र के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी के निर्देशन में की गई।
भादसोड़ा थाना पुलिस ने आरोपी सुरेश चन्द्र जाट निवासी कुथना के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 68F के तहत कार्रवाई करते हुए सक्षम प्राधिकारी SAFEMA/NDPS, नई दिल्ली के समक्ष प्रकरण प्रस्तुत किया। प्राधिकरण के आदेश पर आरोपी की संपत्ति फ्रीज की गई।
पुलिस के अनुसार आरोपी पूर्व में भी मादक पदार्थ तस्करी के मामलों में लिप्त रहा है। वर्ष 2011 में मंगलवाड़ थाना क्षेत्र में 68 किलोग्राम डोडाचूरा तथा वर्ष 2022 में भादसोड़ा क्षेत्र में 798 किलोग्राम डोडाचूरा बरामदगी के मामलों में उसका नाम सामने आया था।
आदेश की पालना में पुलिस ने आरोपी के बैंक खाते को डेबिट फ्रीज करने के साथ ही एक ट्रैक्टर, मोटरसाइकिल और स्कूटी को भी जब्त किया। जब्त संपत्ति की कुल कीमत 12.30 लाख रुपए आंकी गई है।
पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी ने बताया कि अवैध मादक पदार्थों के कारोबार में लिप्त अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी तथा उनकी अवैध संपत्तियों को चिन्हित कर जब्त किया जाएगा।

यह खबरें भी पढ़ें…
Author: chittorgarhnews
चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...






