PHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OK कुएं में मिले शव का खुलासा: शराब विवाद में युवक की हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार - Chittorgarh News

कुएं में मिले शव का खुलासा: शराब विवाद में युवक की हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार

SHARE:

Disclosure of the body found in the well: Youth murdered in a liquor dispute, three accused arrested

चित्तौड़गढ़, 01 मई। भीलगट्टी क्षेत्र में कुएं से मिले क्षत-विक्षत शव मामले का भदेसर थाना पुलिस ने खुलासा करते हुए हत्या के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया कि शराब के दौरान हुए विवाद में आरोपियों ने युवक की हत्या कर शव को कुएं में फेंक दिया था।

पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी ने बताया कि 28 अप्रैल को भीलगट्टी गांव के एक कुएं में शव मिलने की सूचना पर सिविल डिफेंस की मदद से शव बाहर निकाला गया। शव की हालत बेहद खराब होने के कारण पहचान मुश्किल थी। जांच में मृतक की पहचान लढेर निवासी पप्पू भील (25) के रूप में हुई, जो पिछले 2-3 माह से लापता था।

घटना का खुलासा उस समय हुआ जब 27 अप्रैल को एक युवक का वीडियो वायरल हुआ, जिसमें उसने साथियों के साथ हत्या करना कबूल किया। पुलिस ने वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान कर दबिश दी और पूछताछ में तीनों ने हत्या करना स्वीकार कर लिया।

पूछताछ में सामने आया कि शराब के दौरान मोबाइल को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद आरोपियों ने डंडे से हमला कर और गला घोंटकर पप्पू भील की हत्या कर दी तथा शव कुएं में डाल दिया।

पुलिस ने चांदमल उर्फ चांदू भील, कान्हा उर्फ किशन और दिनेश रावल को गिरफ्तार किया है, जबकि एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है।

यह खबरें भी पढ़ें…

chittorgarhnews
Author: chittorgarhnews

चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *