PHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OK चित्तौड़गढ़ में बड़ी कार्रवाई: 261 किलो डोडा चूरा व अफीम जब्त, एक गिरफ्तार - Chittorgarh News

चित्तौड़गढ़ में बड़ी कार्रवाई: 261 किलो डोडा चूरा व अफीम जब्त, एक गिरफ्तार

SHARE:

Major action in Chittorgarh: 261 kg of poppy husk and opium seized, one arrested
चित्तौड़गढ़, 02 मई। जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत भूपालसागर थाना पुलिस एवं जिला स्पेशल टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने एक ब्रेजा कार से 261.65 किलोग्राम अवैध अफीम डोडा चूरा तथा 50 ग्राम अफीम जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार, पुलिस ने बबराणा-रडियारडी रोड पर नाकाबंदी कर वाहनों की जांच शुरू की। इस दौरान एक संदिग्ध ब्रेजा कार पुलिस को देखकर भागने लगी, जिसका पीछा कर उसे घेरकर रोका गया। तलाशी लेने पर वाहन में काले रंग के 14 कट्टों में भरा भारी मात्रा में डोडा चूरा और अफीम बरामद हुआ। हालांकि कार में बैठा एक अन्य व्यक्ति अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।
पुलिस ने वाहन चालक कल्लाराम गोदारा (32) निवासी बायतु, बाड़मेर को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है, वहीं फरार आरोपी की तलाश जारी है।
पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी ने बताया कि जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। आमजन से भी अपील की गई है कि नशे से जुड़ी किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

यह खबरें भी पढ़ें…

chittorgarhnews
Author: chittorgarhnews

चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *