राज्य सीनियर एवं मास्टर पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में चित्तौड़गढ़ के तीन खिलाड़ियों ने जीते मेडल

SHARE:

Three players from Chittorgarh won medals in the state senior and master powerlifting competition.

चित्तौड़गढ़। उदयपुर में राजस्थान महिला विद्यालय के सभागार में 14वीं राज्य सीनियर एवं मास्टर पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिताएँ सम्पन्न हुई। प्रतियोगिता में चित्तौड़गढ़ के मास्टर-2 केटेगरी 93 किग्रा में दिलीप कुमार टेलर ने कुल 515 किग्रा वजन उठा कर गोल्ड मेडल जीता। सीनियर केटेगरी 63 किग्रा में माया कंवर सोलंकी ने 377.5 किग्रा वजन उठा कर गोल्ड मेडल जीता। सीनियर केटेगरी 47 किग्रा में प्रियंका पंवार ने 147.5 किग्रा वजन उठा कर कांस्य पदक जीता।

विजेता खिलाड़ियों के चित्तौड़गढ़ आने पर संघ संरक्षक एवं विधायक चन्द्रभानसिंह आक्या, चेयरमेन प्रदीप लड्ढा, अध्यक्ष रवि विरानी, उपाध्यक्ष रामनरेश गाडरी, सचिव रवि बैरागी सहित संघ के सदस्यों ने माल्यार्पण कर स्वागत करते हुए बधाईयाँ दी। सचिव बैरागी ने बताया कि इस प्रतियोगिता में विजेता रहे सीनियर खिलाड़ी कर्नाटक एवं मास्टर महाराष्ट्र में आगामी दिनों में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रदेश का नेतृत्व करेंगे।

इस दौरान सदस्य लोकपालसिंह, संदीप पंवार, आशीष बुरठ, योगेश पलिया, कुंदन घारू, शुभम राठौड़, अनिकेत बेनीवाल, राहुल सेन, हर्षित चैधरी, नीरज बेनीवाल, विशाल जाट, रवि भट्ट, आदित्य टेलर, दक्ष विजयसिंह, उस्मान खान, राहित खटीक, लखन शर्मा, कोमल भारती आदि मौजूद रहे।

यह खबरें भी पढ़ें…

chittorgarhnews
Author: chittorgarhnews

Leave a Comment