जौहर स्मृति संस्थान के पूर्व अध्यक्ष तख्त सिंह सोलंकी को श्रद्धांजलि

SHARE:

Tribute to Takht Singh Solanki, former president of Jauhar Smriti Sansthan

जौहर भवन में शोकसभा आयोजित, दो मिनट का मौन रख अर्पित किए श्रद्धा सुमन

चित्तौड़गढ़। जौहर स्मृति संस्थान के पूर्व अध्यक्ष तख्त सिंह फाचर सोलंकी के हाल ही में देहावसान पर गांधीनगर सेक्टर-4 स्थित जौहर भवन में शोकसभा आयोजित कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। उपस्थित जनों ने दो मिनट का मौन रख दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

सभा में हाल ही में दिवंगत लक्ष्मण सिंह खोर (चेयरमैन सीकेएसबी चित्तौड़गढ़-प्रतापगढ़), शक्ति सिंह पुठोली, राजेन्द्र सिंह सिन्दवड़ी, लक्ष्मण सिंह मूरलिया एवं रेणुका कंवर शक्तावत को भी श्रद्धांजलि दी गई।

महामंत्री तेजपाल सिंह शक्तावत ने बताया कि तख्त सिंह सोलंकी ने संस्थान में महामंत्री, उपाध्यक्ष व पूर्व अध्यक्ष उम्मेद सिंह धोली के निधन के बाद अध्यक्ष पद का दायित्व संभाला। वे सरल स्वभाव, समय के पाबंद एवं कर्तव्यनिष्ठ व्यक्तित्व के धनी थे। सीआरपीएफ से डिप्टी कमांडेंट पद से सेवानिवृत्ति के बाद वे समाज सेवा में सक्रिय रहे और मेवाड़ क्षत्रिय महासभा तहसील निम्बाहेड़ा में भी महामंत्री रहे।

शोकसभा में संस्थान के अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह विजयपुर, उपाध्यक्ष शक्ति सिंह मूरलिया, महिला उपाध्यक्ष निर्मला कंवर, कोषाध्यक्ष गोवर्धन सिंह भाटी सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में गणमान्यजन उपस्थित रहे।

यह खबरें भी पढ़ें…

chittorgarhnews
Author: chittorgarhnews

Leave a Comment