मीरा महोत्सव कार्यक्रम नीरस केंद्रीय मंत्री एवं उप मुख्यमंत्री का नहीं आना बना रहस्य: जाड़ावत

चित्तौड़गढ़। राजस्थान सरकार के पूर्व राज्यमंत्री सुरेंद्रसिंह जाड़ावत ने कहा है कि मीरा बाई और चित्तौड़गढ़ का गहरा संबंध है, जो उनकी भक्ति की कहानियों से जुड़ा हुआ है चित्तौड़गढ़ दुर्ग में स्थित मीरा मंदिर उनकी भक्ति का प्रतीक है, जहां वे भगवान कृष्ण की अनन्य भक्त थीं उन्होंने भगवान कृष्ण की भक्ति में अपना जीवन समर्पित कर दिया था।
चित्तौड़गढ़ दुर्ग में स्थित मीरा मंदिर उनकी भक्ति का प्रतीक है यहां हर साल मीरा महोत्सव का आयोजन किया जाता है, जिसमें मीरा बाई की भक्ति और कविताओं के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते है चित्तौड़गढ़ में मीरा महोत्सव समिति के गठन के बाद से ही कही प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहे है इस वर्ष नवगठित समिति के तत्वाधान में कार्यक्रम का व्यापक प्रचार प्रसार किया गया उसके बावजूद आमजन का जुड़ाव नहीं होना आयोजन पर सावलिया निशान लगाता है केंद्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह, उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी के आने का कार्यक्रम पूर्व से तय होने के बाद एन वक्त पर उनका नहीं आना एक रहस्य एवं चर्चा का विषय बन गया है मीरा महोत्सव के पूर्व संस्थापक सदस्य के साथ हुई अभद्रता भी शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है आपसी तालमेल एवं सामंजस्य की कमी के चलते आमजन का जुड़ाव नहीं होने से कार्यक्रम नीरस साबित हुआ।
यह खबरें भी पढ़ें…
Author: chittorgarhnews
चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...






