प्रशांत टहलयानी राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए चयनित

चित्तौड़गढ़, 01 अक्टूबर। शहर के पीएम श्री महात्मा गांधी स्कूल, रेलवे स्टेशन चित्तौड़गढ़ के कक्षा 10 के छात्र प्रशांत टहलयानी का चयन 69वीं राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए किया गया है।
यह प्रतियोगिता आगामी 1 से 7 अक्टूबर तक आयोजित होगी, जिसमें प्रदेशभर से चयनित प्रतिभाशाली खिलाड़ी अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। चित्तौड़गढ़ से चयनित प्रशांत टहलयानी के लिए विद्यालय प्रशासन, शिक्षकों एवं सहपाठियों में उत्साह का माहौल है।
विद्यालय परिवार के अनुसार प्रशांत ने लगातार अभ्यास और मेहनत से यह मुकाम हासिल किया है। क्रिकेट के प्रति उनकी लगन एवं अनुशासन ने उन्हें इस स्तर तक पहुँचाया है। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए छात्रों का दल 30 सितम्बर को रवाना हो गया।
विद्यालय प्राचार्य सहित समस्त स्टाफ ने प्रशांत टहलयानी के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि वे राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगे और चित्तौड़गढ़ का नाम रोशन करेंगे।
यह खबरें भी…
Author: chittorgarhnews
चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...






