अंतिम दिन नॉन-स्टॉप ट्रेडिशनल गरबा और गुजराती दो ताली-तीन ताली हाथ गरबा

चित्तौड़गढ़ 30 सितम्बर। मेवाड़ महोत्सव समिति द्वारा आयोजित नवरात्रि डांडियॉ महोत्सव, सिल्वर जुबली समारोह जयकारा-2025 में माता की आराधना के बीच भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। पारंपरिक परिधानों में सजी महिलाएँ, पुरुष और बच्चे गरबा की धुनों पर नृत्य कर रहे थे और डांडिया की खनक से माहौल भक्तिमय बना।
कार्यक्रम में “बेटी बचेगी तो सृष्टि बचेगी”, “स्वदेशी अपनाओ-देश बचाओ” और “मेरे भारत का बच्चा-बच्चा जय श्री राम बोलेगा” जैसे संदेशों को भी प्रमुखता से दर्शाया गया। ऑपरेशन सिंदूर का सेल्फी पेंट युवा प्रतिभागियों के लिए आकर्षण का केन्द्र रहा।
मेवाड महोत्सव समिति के कार्यक्रम संयोजक गोपाल भूतड़ा और आयोजन सचिव अनुराग द्विवेदी ने बताया कि कार्यक्रम में उपखंड अधिकारी बीनू देवल, प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव प्रमोद सिसोदिया, पूर्व यूआईटी चेयरमेन सुरेश झंवर, भाजपा पूर्व शहर अध्यक्ष दिनेश चतुर्वेदी सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। समिति अध्यक्ष अनंत समदानी, सचिव आशा पोखरना, कोषाध्यक्ष प्रदीप काबरा और अन्य सदस्यों ने अतिथियों का स्वागत किया।
सोमवार को आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में शिखा पदाण, अक्षिता तोषनीवाल, रीना पानचाल, हर्षिता उपाध्याय, आरती सिंह, संगीता चौधरी, प्रियंका वैष्णव, इशी गोयल, अर्पिता शास्त्री, सोनल जैन सहित कई प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान किए गए।
कार्यक्रम में पांच क्विंटल साबूदाने की खिचड़ी का प्रसाद वितरित किया गया, जो देर रात तक चलता रहा। इसके संचालन में समिति के कई सदस्य और स्वयंसेवक सहयोगी थे।
बंगाली कारीगरों द्वारा निर्मित माता का भव्य मंदिर और गैलरी में लगे सेल्फी पेंट में युवा देर रात तक सेल्फी और रील बनाने में व्यस्त रहे। राजस्थानी बड़ी पोपेट जैसी आकर्षक गतिविधियों ने बच्चों का ध्यान खींचा।
कार्यक्रम के अंतिम दिन नॉन-स्टॉप ट्रेडिशनल गरबा और गुजराती दो ताली-तीन ताली हाथ गरबा का आयोजन किया जाएगा, जिसमें रोचक प्रतियोगिताएं और बंपर पुरस्कार वितरण होंगे।
कार्यक्रम का संचालन दिलखुश सुखवाल ने किया और निर्णायक की भूमिका में परि बजाज रहे।
यह खबरें भी पढ़ें…
Author: chittorgarhnews
चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...








