चित्तौड़गढ़, 1 अक्टूबर। मीरा स्मृति संस्थान, चित्तौड़गढ़ द्वारा 4 से 6 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले मीरा महोत्सव की तैयारियाँ अंतिम दौर में पहुँच गई हैं। बुधवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में महोत्सव की रूपरेखा घोषित की गई।

संस्थान अध्यक्ष अनिल शिशोदिया ने बताया कि संस्थान पिछले 35 वर्षों से निरंतर इस महोत्सव का आयोजन करता आ रहा है। इसका उद्देश्य संत शिरोमणि मीरा बाई के जीवन दर्शन, साहित्य और भक्ति को नई पीढ़ी तक पहुँचाना तथा चित्तौड़गढ़ की सांस्कृतिक धरोहर को राष्ट्रीय पहचान दिलाना है।
संस्थान के संरक्षक एस.एन. समदानी ने कहा कि महोत्सव विविध धार्मिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के साथ भव्य रूप से संपन्न होगा।
4 अक्टूबर, शाम 7:30 बजे – उद्घाटन सत्र एवं कवि सम्मेलन। मुख्य अतिथि सहकारिता एवं नागरिक उड्डयन मंत्री गौतम दक, अध्यक्षता सांसद सी.पी. जोशी। देश के विख्यात कवि डॉ. विष्णु सक्सेना, बुद्धि प्रकाश दाधिच, गोविंद राठी, मुन्ना बैटरी, शंकर सुखवाल, पावन आगरी एवं राहुल शर्मा काव्य पाठ करेंगे।
5 अक्टूबर, शाम – सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ। मुख्य अतिथि केंद्रीय संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत। कार्यक्रम में श्रीराम भारतीय कला केंद्र, नई दिल्ली द्वारा मीरा नृत्य वाटिका तथा ओडिसी नृत्यांगना कुंजलता मिश्रा एवं समूह अपनी प्रस्तुति देंगे।
6 अक्टूबर, प्रातः 8:15 बजे – मीरा मंदिर दुर्ग परिसर में भक्ति रसोत्सव। प्रयागराज, पटियाला एवं अन्य सांस्कृतिक केन्द्रों के कलाकार मीरा भजनों और भक्ति संगीत की प्रस्तुति देंगे।
6 अक्टूबर, शाम 6 बजे – इंदिरा प्रियदर्शिनी ऑडिटोरियम में समापन समारोह। मुख्य अतिथि राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी, अध्यक्षता सांसद सी.पी. जोशी। कत्थक केन्द्र, नई दिल्ली द्वारा “सांवरे रंग राची” नृत्य नाटिका और दीपक माथुर द्वारा मीरा भजन प्रस्तुत होंगे। संस्थान पदाधिकारियों ने नगरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर महोत्सव को सफल बनाने की अपील की।
प्रेस वार्ता में उपाध्यक्ष अर्जुन मुंदड़ा, सह सचिव सुनील ढीलिवाल, कोषाध्यक्ष विनायक द्विवेदी, कार्यकारिणी सदस्य जयप्रकाश भटनागर एवं मनोज पारीक सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
यह खबरें भी पढ़ें…
Author: chittorgarhnews
चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...






