PHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OK दशहरा मेले के पास नहीं मिलने पर भड़के भाजपा नेता, जिला प्रमुख से हुई तीखी बातचीत वायरल - Chittorgarh News

दशहरा मेले के पास नहीं मिलने पर भड़के भाजपा नेता, जिला प्रमुख से हुई तीखी बातचीत वायरल

SHARE:

भाजपा कार्यकर्ताओं की अनदेखी का मुद्दा गरमाया, निंबाहेड़ा में गुटबाजी खुलकर आई सामने,

चित्तौड़गढ़ न्यूज नहीं करता वायरल ऑडियो की पुष्टि

निंबाहेड़ा। राजनीति में अक्सर कहा जाता है कि हर समय सब कुछ ठीक नहीं चल सकता। कार्यकर्ताओं को हर पल संतुष्ट रखना किसी भी पार्टी संगठन के लिए आसान नहीं होता। कई बार कार्यकर्ताओं की अनदेखी और पदाधिकारियों के वादाखिलाफी से संगठन में असंतोष और गुटबाजी पनप जाती है। कुछ ऐसा ही मामला निंबाहेड़ा में भाजपा के भीतर सामने आया है।

 

सूत्रों के अनुसार, चित्तौड़गढ़ जिला प्रमुख का पद इस बार वरिष्ठ नेता श्रीचंद कृपलानी खेमे से जुड़े व्यक्ति को दिया गया। इसे लेकर पार्टी के भीतर ही विरोध और नाराजगी देखी जा रही है। इसी बीच, शुक्रवार को भाजपा नगर पालिका के पूर्व पार्षद मयंक अग्रवाल, जो निंबाहेड़ा नगर पालिका के पूर्व उपाध्यक्ष श्यामलाल अग्रवाल के पुत्र हैं, और जिला प्रमुख गब्बर सिंह अहीर के बीच हुई टेलीफोनिक बातचीत की एक ऑडियो क्लिप सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।

 

वायरल ऑडियो रिकॉर्डिंग में मयंक अग्रवाल अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए कहते सुनाई दे रहे हैं कि “इस पार्टी में तो अब हमारी कुत्ते जैसी वक़त हो गई है। हमारे पास तक वीआईपी पास नहीं आए हैं।”

उन्होंने आरोप लगाया कि दशहरा मेले में उन्हें पास उपलब्ध न कराए जाने पर उनके परिवार को पार्किंग से पैदल आना पड़ा। इस पर उन्होंने सवाल उठाया कि “क्या पार्टी में अब कार्यकर्ताओं की कोई सुनवाई नहीं रही? क्या कुछ चुनिंदा लोग ही भाजपा चला रहे हैं?” बातचीत के दौरान कपिल नामक व्यक्ति का भी जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि “क्या अब वही निंबाहेड़ा की भाजपा संभालेगा?”

जिला प्रमुख गब्बर सिंह अहीर ने नाराज मयंक अग्रवाल को समझाने का प्रयास किया और शांत रहने की अपील की। हालांकि, मयंक अग्रवाल ने साफ कहा कि अब उन्हें यह मामला सोशल मीडिया और व्हाट्सऐप पर उठाना पड़ेगा। साथ ही उन्होंने पूर्व में शारदा के कार्यकाल की कार्यशैली की तुलना करते हुए कहा कि “तब पार्षदों तक मेले के पास पहुंच जाते थे, आज कार्यकर्ताओं की उपेक्षा हो रही है।”

लगभग 6 मिनिट ऑडियो वायरल होने के बाद निंबाहेड़ा भाजपा की अंदरूनी खींचतान और गुटबाजी एक बार फिर सतह पर आ गई है। आने वाले दिनों में इसका क्या असर पड़ेगा, इस पर सबकी निगाहें टिकी हुई हैं। हालांकि चित्तौड़गढ़ न्यूज वायरल ऑडियो की पुष्टि नहीं करता।

यह खबरें भी पढ़ें…

chittorgarhnews
Author: chittorgarhnews

चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *