PHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OK नकबजनी की वारदात करने वाले तीन आरोपी बापर्दा गिरफ्तार पूरे परिवार को एक कमरे में बंद कर की थी वारदात - Chittorgarh News

नकबजनी की वारदात करने वाले तीन आरोपी बापर्दा गिरफ्तार पूरे परिवार को एक कमरे में बंद कर की थी वारदात

SHARE:

चित्तौड़गढ़। रावतभाटा थाना क्षेत्र के झरडानी गांव में हुई नकबजनी की वारदात का रावतभाटा पुलिस ने पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को बापर्दा गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने मकान में सो रहे परिवार को धमका कर एक कमरे में बंद किया और अलमारी तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात व नगदी चोरी कर फरार हो गए थे।

पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी ने बताया कि महेश सिरंगी के घर में 4–5 लोग सरिये व पेचकश से अलमारी तोड़कर चोरी कर रहे थे। परिवार के विरोध करने पर उन्हें दूसरे कमरे में बंद कर दिया गया और कीमती सामान ले जाया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए रावतभाटा थाने में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई।

एएसपी रावतभाटा भगवतसिंह हिंगड़ व डीएसपी कमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में थानाधिकारी रायसलसिंह पुनि के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। लगातार प्रयासों और मुखबिर की सूचना पर मध्यप्रदेश के मंदसौर जिले के गांधीसागर थाना क्षेत्र के नावली निवासी —जरलाल पुत्र प्यारालाल कंजर (33),राजू पुत्र रतन कंजर (26),दिनेश पुत्र राजू कंजर (35) को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों ने पूछताछ में वारदात करना स्वीकार किया है। पुलिस अन्य फरार साथियों की तलाश में जुटी है।

यह खबरें भी पढ़ें…

chittorgarhnews
Author: chittorgarhnews

चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *