PHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OK 14 साल पुराने दुर्घटना के मामले में 25 लाख का अवार्ड पारित - Chittorgarh News

14 साल पुराने दुर्घटना के मामले में 25 लाख का अवार्ड पारित

SHARE:

श्रम न्यायालय का निर्णय
An award of Rs 25 lakhs was passed in a 14-year-old accident case 

चित्तौड़गढ़। श्रम न्यायालय द्वारा अपने एक फैसले में 14 साल पहले हुई एक दुर्घटना में घायल राजु पिता गोविन्द चारण निवासी घटियावली के पक्ष में ब्याज सहित लगभग 25 लाख रूपये का अवार्ड पारित किया गया। उक्त राशि का 25 प्रतिशत हिस्सा वाहन मालिक को चुकाना होगा, जबकि 75 प्रतिशत राशि बीमा कंपनी दि न्यू इण्डिया इन्श्योरेंस को चुकाने के आदेश दिए गए।
प्रकरणानुसार प्रार्थी राजु ट्रेलर नम्बर आरजे-27- जीबी-0474 पर खलासी के रूप में काम करता था। ट्रेलर 26 मई 2011 को रात्रि साढ़े 3 बजे राजस्थान से पत्थर का पाउडर भरकर मोरवी, गुजरात जा रहा था इसी दौरान साणंद, वीरम गांव हाईवे रोड़ खेलिया नागदेव मंदिर के पास ट्रैलर दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिससे प्रार्थी का एक पांव घुटने के नीचे से टूट गया।
प्रार्थी ने क्षतिपूर्ति हेतु अपने अधिवक्तागण जसवंतसिंह राठौड़, प्रेमसिंह पंवार के मार्फत श्रम न्यायालय में वाद पत्र पेश किया जिस पर न्यायालय ने प्रार्थी के पक्ष में 8 लाख 65 हजार 381 रूपये दिनांक 25-05-2011 से 12 प्रतिशत मय ब्याज चुकाने का निर्णय पारित किया। इसमें से 25 प्रतिशत राशि मावली के बोयाणा निवासी वाहन मालिक दुर्गेश पिता किशनसिंह राव को चुकानी होगी शेष बीमा कंपनी के जिम्मे रहेगी।

यह ख़बरें भी पढ़ें…

chittorgarhnews
Author: chittorgarhnews

चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *