PHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OK विधायक आक्या की अनुशंसा पर सोकिया में एनिकट सुदृढ़ीकरण के लिए 2 करोड़ स्वीकृत - Chittorgarh News

विधायक आक्या की अनुशंसा पर सोकिया में एनिकट सुदृढ़ीकरण के लिए 2 करोड़ स्वीकृत

SHARE:

चित्तौडगढ़। विधायक चंद्रभान सिंह आक्या की अनुशंषा पर विधानसभा क्षैत्र की ग्राम पंचायत सोनगर के ग्राम सोकिया में ओराई नदी पर एनिकट सुदृढ़ीकरण कार्य के लिये 2 करोड़ की स्वीकृति जारी किये जाने पर ग्राम पंचायत सोनगर के ग्रामीणो में हर्ष व्याप्त है। इस क्रम में सोमवार को ग्राम पंचायत सोनगर के क्षैत्रवासीयो ने विधायक चंद्रभान सिंह आक्या का उनके कार्यालय पर माल्यार्पण कर व उपरना ओढ़ाकर स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर पूर्व सरपंच रतन भंवर सिंह, सरपंच प्रतिनिधी बंशीलाल धाकड़, पूर्व पंचायत समिति सदस्य नंदलाल सालवी, रतनलाल सालवी, सुरेश सालवी, लालुराम, प्रेमचंद, पप्पुलाल, राहुल, विनोद, कन्हैयालाल व उदयलाल सालवी सहीत बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।

यह ख़बरें भी पढ़ें…

chittorgarhnews
Author: chittorgarhnews

चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *