आदर्श ग्राम प्रोजेक्ट का शुभारंभ, सोलर आरओ प्लांट का लोकार्पण

SHARE:

Launch of Adarsh Gram Project, inauguration of Solar RO Plant,
क्षेत्र के विकास में जेके सीमेंट का अहम योगदान – कृपलानी
निंबाहेड़ा, 20 मार्च। जेके सीमेंट वर्क्स निंबाहेड़ा द्वारा “आदर्श ग्राम प्रोजेक्ट” परियोजना का शुभारंभ किया गया। कंपनी के प्रबंध निदेशक डॉ. राघवपथ सिंघानिया एवं सह-प्रबंध निदेशक माधवकृष्ण सिंघानिया के ड्रीम प्रोजेक्ट को भारत केयर एनजीओ के माध्यम से सीएसआर फंड से शुरू किया गया।
परियोजना के तहत कारुण्डा विद्यालय में स्थापित सोलर आरओ प्लांट का उद्घाटन पूर्व यूडीएच मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक श्रीचंद कृपलानी ने फीता काटकर किया।
Nimbahera, March 20. JK Cement Works, Nimbahera, inaugurated the “Adarsh Gram Project.” Dr. Raghavpath Singhania, Managing Director, and Madhavkrishna Singhania, Co-Managing Director, attended the event.
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रीचंद कृपलानी रहे। विशिष्ट अतिथियों में उपखंड अधिकारी विकास पंचोली, पूर्व विधायक अशोक नवलखा, सीएसआर हेड (कॉर्पोरेट) शिल्पा जायसवाल, पुलिस उप अधीक्षक बद्रीलाल राव, पूर्व प्रधान अशोक जाट एवं राजेंद्र सिंह शक्तावत शामिल रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया।
Shrichand Kripalani was the chief guest of the program. Special guests included Sub-Divisional Officer Vikas Pancholi, former MLA Ashok Navlakha, CSR Head (Corporate) Shilpa Jaiswal, Deputy Superintendent of Police Badrilal Rao, and former Principal
अतिथियों का स्वागत जेके सीमेंट के टेक्निकल हेड राजेश सोनी, एचआर हेड प्रभाकर मिश्रा, माइंस ऑपरेशन हेड राकेश शर्मा, आईआर हेड भुवनेश सिंह एवं सीएसआर हेड राहुल कुमार सिंह द्वारा किया गया।
इस अवसर पर विधायक श्रीचंद कृपलानी ने कहा कि जेके सीमेंट ने हमेशा क्षेत्र के विकास में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाई है और कंपनी प्रबंधन की सोच विकासोन्मुखी रही है।
The guests were welcomed by JK Cement’s Technical Head Rajesh Soni, HR Head Prabhakar Mishra, Mines Operation Head Rakesh Sharma, IR Head Bhuvnesh Singh and CSR Head Rahul Kumar Singh.
सीएसआर हेड शिल्पा जायसवाल ने बताया कि “आदर्श ग्राम” परियोजना का उद्देश्य ऐसे गांव विकसित करना है, जो हर दृष्टि से मॉडल गांव बन सकें। वहीं यूनिट हेड मनीष तोषनीवाल ने कहा कि कंपनी का लक्ष्य ग्रामीण एवं शहरी जीवन स्तर में सुधार के साथ रोजगार के अवसर बढ़ाना है।
3 साल में होगा समग्र विकास आदर्श ग्राम परियोजना के तहत आगामी तीन वर्षों में गांव के समग्र विकास का लक्ष्य रखा गया है।

CSR Head Shilpa Jaiswal stated that the objective of the “Adarsh ​​Gram” (Model Village) project is to develop villages that can serve as models in every respect. Meanwhile, Unit Head Manish Toshniwal remarked that the company’s goal is to enhance employment opportunities alongside improving the standard of living in both rural and urban areas.

**Holistic Development Within Three Years:** Under the Adarsh ​​Gram project, the target is to achieve the holistic development of the village over the course of the next three years.

इसमें प्रमुख रूप से साफ-सफाई एवं स्वच्छता व्यवस्था, नाली निर्माण,स्वच्छ पेयजल उपलब्धता, वृक्षारोपण, रूफ वाटर हार्वेस्टिंग, तालाब सौंदर्यीकरण, सोलर स्ट्रीट लाइट, स्कूलों में स्मार्ट क्लास, आंगनबाड़ी केंद्रों का नवीनीकरण, पीएचसी एवं सीएचसी निर्माण जैसे कार्य किए जाएंगे, जिससे गांव को आदर्श ग्राम के रूप में विकसित किया जा सके।
कार्यक्रम में कारुण्डा सरपंच रतनलाल भील, पूर्व सरपंच शंभूलाल जाट सहित कारुण्डा व पिपलिया गदिया के ग्रामीण एवं विद्यालय के छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
यह खबरें भी पढ़ें…
https://chittorgarhnews.in/archives/16146
https://chittorgarhnews.in/archives/16149
Ilyas
Author: Ilyas

पिछले 10 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता

Leave a Comment