सांसद सी.पी. जोशी ने भारत-जर्मनी संसदीय मैत्री समूह के सदस्य के रूप में मनोनीत होने पर आभार व्यक्त किया।

SHARE:

MP C.P. Joshi expresses gratitude for being nominated as a member of the India-Germany Parliamentary Friendship Group

नई दिल्ली, 25 फरवरी। चित्तौड़गढ़ सांसद सीपी जोशी को 18वीं लोकसभा की अवधि के लिए भारत-जर्मनी संसदीय मैत्री समूह का सदस्य नामित किया गया है। इस संबंध में Lok Sabha Secretariat द्वारा जारी पत्र के माध्यम से उन्हें इस महत्वपूर्ण दायित्व की जानकारी दी गई।

सांसद जोशी ने इस जिम्मेदारी के लिए देश के यशस्वी प्रधानमंत्री Narendra Modi एवं लोकसभा अध्यक्ष Om Birla का हार्दिक आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह दायित्व भारत और जर्मनी के बीच संसदीय एवं कूटनीतिक संबंधों को और अधिक सुदृढ़ करने का अवसर प्रदान करेगा।

उन्होंने कहा कि भारत-जर्मनी संसदीय मैत्री समूह दोनों देशों के जनप्रतिनिधियों के मध्य संवाद, सहयोग और अनुभवों के आदान-प्रदान को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। सांसद जोशी ने विश्वास जताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की वैश्विक प्रतिष्ठा निरंतर बढ़ रही है और ऐसे मंचों के माध्यम से भारत की लोकतांत्रिक परंपराओं एवं विकास दृष्टि को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर और मजबूती मिलेगी।

सांसद जोशी ने कहा कि वे इस दायित्व का निर्वहन पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ करते हुए देश एवं क्षेत्र के हितों को सर्वोपरि रखेंगे।

यह खबरें भी पढ़ें…

chittorgarhnews
Author: chittorgarhnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *