Man arrested for stealing from three establishments in the city

दुकानों की छत पर सेंध लगाकर चोरी की थी नगदी
चित्तौड़गढ़, 09 फरवरी। शहर चित्तौड़गढ़ में गत दिनों हुई नकबजनी की वारदातों को गंभीरता से लेते हुए पुलिस द्वारा त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए शहर के तीन प्रतिष्ठानों पर चोरी करने वाले एक शातिर नकबजन को गिरफ्तार कर वारदातों का सफल खुलासा किया गया है।
पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी ने बताया कि 04 फरवरी की रात्रि को आशीष विराणी पुत्र अशोक कुमार विराणी निवासी मधुवन सेती थाना सदर चित्तौड़गढ़ की निम्बाहेड़ा रोड स्थित प्रतिष्ठान नाकोडा इंटरप्राइजेज से अज्ञात व्यक्ति द्वारा दुकान की प्रथम मंजिल पर सीसा तोड़कर गल्ले से नगदी चोरी करने के मामले में प्रकरण दर्ज किया गया था। उसी रात बदमाशों ने अन्य दुकानों को भी निशाना बनाकर सेंधमारी की।
शहर चित्तौड़गढ़ में आरोपी द्वारा एक ही रात में एक ही पैटर्न पर चार दुकानों की दीवार एवं टफन ग्लास तोड़कर चोरी व नकबजनी की वारदातों को अंजाम दिया गया। उक्त कार्रवाई में सदर चित्तौड़गढ़ एवं कोतवाली चित्तौड़गढ़ थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई रही। सदर थानाधिकारी प्रेम सिंह एवं कोतवाली थानाधिकारी तुलसी राम के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा यह सफलता अर्जित की गई।
जिले में संपत्ति संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सरिता सिंह एवं वृताधिकारी बृजेश सिंह के सुपरविजन में विशेष टीम का गठन किया गया। टीम में थाना सदर चित्तौड़गढ़ से हीरालाल उप निरीक्षक, कांस्टेबल बलवंत सिंह, गजेंद्र सिंह तथा थाना कोतवाली चित्तौड़गढ़ से कांस्टेबल प्रहलाद कुमार शामिल रहे।
गठित टीम द्वारा घटनास्थलों के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की गहन जांच की गई, संदिग्धों से पूछताछ की गई तथा मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। तकनीकी साक्ष्यों एवं गोपनीय सूचना के आधार पर जानकारी मिली कि एक संदिग्ध व्यक्ति चित्तौड़गढ़ रोडवेज बस स्टैंड से बस में बैठकर बूंदी बस स्टैंड के बाहर उतरा है।
टीम द्वारा बूंदी पहुंचकर सूचना का संकलन किया गया एवं प्रयास करते हुए 26 वर्षीय मनीष यादव पुत्र लक्ष्मी प्रसाद यादव निवासी जेडीए कॉलोनी न्यू शास्त्रीनगर थाना गढ़ा जिला जबलपुर, हाल नेनपुरा थाना चागुटोला जिला बालाघाट मध्यप्रदेश को कोटा रेलवे स्टेशन से डिटेन कर पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ के दौरान आरोपी ने शहर में घटित नकबजनी की वारदातों को अंजाम देना स्वीकार किया है। आरोपी द्वारा 04-05 फरवरी की मध्यरात्रि को चामटीखेड़ा चौराहा के पास स्थित चॉइस फाइनेंस, हलचल किड्स एंड गर्ल्स वियर रेडीमेड शोरूम एवं नाकोडा सेल्स में चोरी करना कबूल किया गया है।
आरोपी के कब्जे से नकबजनी में प्रयुक्त उपकरण एवं चोरी किए गए माल की बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं। आरोपी से अन्य वारदातों के संबंध में भी गहन पूछताछ जारी है, जिससे और खुलासे होने की संभावना है।
पुलिस की इस कार्रवाई से शहरवासियों में सुरक्षा की भावना मजबूत हुई है तथा अपराधियों में भय का माहौल बना है। चित्तौड़गढ़ पुलिस आमजन की सुरक्षा एवं अपराधों की रोकथाम के लिए प्रतिबद्ध है।
यह खबरें भी पढ़ें…
शहर में चोरों का आतंक: दो थाना क्षेत्रों में तीन जगह सेंध, हजारों की नकदी व सामान चोरी
भुगतान के बदले रिश्वत लेते ग्राम विकास अधिकारी व कनिष्ठ सहायक एसीबी के हत्थे चढ़े
केंद्रीय बजट 2026 पर मिली-जुली प्रतिक्रिया, किसी ने बताया ऐतिहासिक तो किसी ने निराशाजनक
ओलावृष्टि से किसानों की फसलों को हुए नुकसान की शीघ्र गिरदावरी कराये सरकार – आक्या
ऑटो पार्ट्स की दुकान से सवा लाख की चोरी, सीसीटीवी में कैद हुआ चोर
वाहन फाइनेंस विवाद में लूट की झूठी सूचना, सूचनाकर्ता सहित 4 गैर सायल गिरफ्तार
चित्तौड़गढ़ में व्यापारी से मिर्ची पाउडर डालकर लूट का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार
वाहन फाइनेंस की बकाया किश्तों को लेकर हुए विवाद को लूट का रूप देकर पुलिस को गुमराह करने का मामला चित्तौड़गढ़ में सामने आया है। 31 जनवरी 2026 को पारसोली थाना क्षेत्र के छोटेखेड़ा निवासी विजेन्द्रपाल सिंह ने कोटा–उदयपुर हाईवे पर 6 लाख रुपये की लूट की सूचना दी थी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जिलेभर में नाकाबंदी करवाई गई।
जांच के दौरान सूचनाकर्ता के बयान बार-बार बदलते रहे, पहले 6 लाख फिर 1.5 लाख रुपये लूट की बात कही गई। पुलिस ने संदिग्ध थार वाहन को शम्भूपुरा थाना क्षेत्र में डिटेन किया, जिसमें सवार दो व्यक्ति फाइनेंसकर्मी निकले। पूछताछ में सामने आया कि स्विफ्ट कार फाइनेंस पर थी और उसकी किश्तें बकाया चल रही थीं, जिसकी वसूली को लेकर दोनों पक्षों में मौखिक विवाद हुआ था।
पुलिस जांच में लूट की कोई घटना नहीं पाई गई और न ही किसी के पास से नगदी बरामद हुई। इसके बाद लूट की सूचना को फर्जी मानते हुए सूचनाकर्ता सहित चारों आरोपियों को बीएनएसएस की धारा 126-170 में गैरसायल गिरफ्तार किया गया। साथ ही स्विफ्ट कार व थार वाहन को मोटर वाहन अधिनियम की धारा 207 के तहत जब्त किया गया।
#ChittorgarhBreaking #FakeLoot #FinanceDispute #ChittorgarhPolice #BreakingNews RajasthanNews LootFakeCase SwiftCar TharCar
https://www.instagram.com/reel/DULvyqSE-RM/?igsh=MXRuNXpjcHAxczE4cw==
Author: Ilyas
पिछले 10 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता








