भुगतान के बदले रिश्वत लेते ग्राम विकास अधिकारी व कनिष्ठ सहायक एसीबी के हत्थे चढ़े

SHARE:

Village Development Officer and Junior Assistant caught red-handed taking bribe of Rs 2 lakh 10 thousand

चित्तौड़गढ़। एसीबी मुख्यालय के निर्देश पर भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) चित्तौड़गढ़ इकाई ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम पंचायत सिंहपुर, पंचायत समिति कपासन के ग्राम विकास अधिकारी पारस राम विश्नोई एवं कनिष्ठ सहायक बाबूलाल शर्मा को 2 लाख 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक पुलिस गोविन्द गुप्ता ने बताया कि एसीबी चित्तौड़गढ़ को शिकायत प्राप्त हुई थी कि ग्राम पंचायत सिंहपुर क्षेत्र में विकास कार्यों के अंतर्गत परिवादी द्वारा लगभग 12 लाख 80 हजार रुपये के कार्य कराए गए थे। इन कार्यों के मई व जून 2025 के कुल 7 बिलों की ऑनलाइन फीडिंग कर भुगतान कराने की एवज में ग्राम विकास अधिकारी एवं कनिष्ठ सहायक द्वारा 2 लाख 10 हजार रुपये की रिश्वत की मांग कर परिवादी को परेशान किया जा रहा था।
शिकायत के सत्यापन के बाद एसीबी के उप महानिरीक्षक पुलिस डॉ. रामेश्वर सिंह के सुपरविजन में तथा उप अधीक्षक पुलिस हरिश्चंद्र सिंह के नेतृत्व में ट्रैप कार्रवाई को अंजाम दिया गया। कार्रवाई के दौरान आरोपियों को परिवादी से 70 हजार रुपये नकद एवं 1 लाख 40 हजार रुपये का चेक, कुल 2 लाख 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया।
एसीबी के महानिरीक्षक पुलिस राजेश सिंह के सुपरविजन में आरोपियों से पूछताछ एवं आगे की कार्रवाई जारी है। मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जाएगा।

यह खबरें भी पढ़ें…

chittorgarhnews
Author: chittorgarhnews

Leave a Comment

और पढ़ें