PHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OK शहर में चोरों का आतंक: दो थाना क्षेत्रों में तीन जगह सेंध, हजारों की नकदी व सामान चोरी - Chittorgarh News

शहर में चोरों का आतंक: दो थाना क्षेत्रों में तीन जगह सेंध, हजारों की नकदी व सामान चोरी

SHARE:

Thieves targeted three establishments, breaking into them and stealing cash worth thousands.

सदर व कोतवाली थाना क्षेत्र में वारदात, ऑटो पार्ट्स दुकान और गारमेंट्स शोरूम बने निशाना

चित्तौड़गढ़। शहर में बुधवार रात चोरों ने बेखौफ होकर दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में तीन प्रतिष्ठानों को निशाना बनाते हुए चोरी की वारदातों को अंजाम दिया। चोरों ने ऑटो पार्ट्स की दुकान और गारमेंट्स शोरूम में सेंध लगाकर हजारों रुपए की नकदी व सामान पर हाथ साफ कर दिया, जबकि एक फाइनेंस कंपनी के कार्यालय में चोरी का प्रयास विफल रहा।

सदर थाना क्षेत्र में निंबाहेड़ा मुख्य मार्ग पर स्थित नाकोडा ऑटो पार्ट्स की दुकान में चोरों ने छत के रास्ते प्रवेश कर करीब 50 हजार रुपए की नकदी एवं ऑटो पार्ट्स चोरी कर लिए। दुकान मालिक रवि वीरानी ने घटना की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाने की कार्रवाई की।

वहीं कोतवाली थाना क्षेत्र में नई पुलिया स्थित हलचल गारमेंट्स मेंस एंड किड्स वियर शोरूम में भी चोरों ने छत की दीवार तोड़कर प्रवेश किया। शोरूम से करीब 15 हजार रुपए की नकदी और नई ड्रेसें चोरी हुईं। शोरूम के पास स्थित नाकोडा सेल्स (फाइनेंस कंपनी) के कार्यालय को भी निशाना बनाने का प्रयास किया गया, लेकिन वहां से चोर कुछ भी ले जाने में सफल नहीं हो सके।

चोरी की सूचना पर पुलिस उप अधीक्षक बृजेश सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने गारमेंट्स शोरूम का मौका मुआयना किया तथा पुलिस अधीक्षक कार्यालय से एमओबी टीम को बुलवाकर साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्धों की तलाश में जुटी हुई है।

 

छत की दीवार तोड़कर शोरूम में घुसे चोर

गारमेंट्स शोरूम मालिक अमित जैन ने बताया कि गुरुवार सुबह चोरी की जानकारी मिलने पर शोरूम पहुंचने पर पता चला कि चोर छत के रास्ते अंदर घुसे थे। तीन मंजिला शोरूम में छत की दीवार तोड़कर प्रवेश कर चोरों ने काफी देर तक तलाशी ली। सीसीटीवी फुटेज में एक संदिग्ध नजर आया है, जिसकी रिकॉर्डिंग पुलिस को उपलब्ध करवा दी गई है। उन्होंने बताया कि करीब दो साल पहले भी शोरूम में चोरी की वारदात हुई थी, जिसका आज तक खुलासा नहीं हो पाया है। पास में चल रहे निर्माण कार्य के जरिए चोरों के शोरूम तक पहुंचने की आशंका जताई जा रही है।

पेड़ के सहारे छत से दुकान में दाखिल हुए चोर

ऑटो पार्ट्स दुकान मालिक रवि वीरानी ने बताया कि नवीन न्यायालय परिसर के सामने स्थित उनकी दुकान में चोर पेड़ के सहारे छत पर चढ़े और अंदर घुस गए। उन्होंने यह भी बताया कि चार-पांच दिन पूर्व भी भीलवाड़ा बाईपास स्थित एक ऑटो पार्ट्स दुकान में चोरी हुई थी, जिसका भी अब तक खुलासा नहीं हो सका है।

चोरी की बढ़ती घटनाओं से व्यापारियों में आक्रोश है। मौके पर व्यापार संघ के पदाधिकारियों ने पहुंचकर पुलिस से शीघ्र चोरी का खुलासा करने की मांग की।

यह खबरें भी पढ़ें…

chittorgarhnews
Author: chittorgarhnews

चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *