PHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OK ओलावृष्टि से किसानों की फसलों को हुए नुकसान की शीघ्र गिरदावरी कराये सरकार – आक्या - Chittorgarh News

ओलावृष्टि से किसानों की फसलों को हुए नुकसान की शीघ्र गिरदावरी कराये सरकार – आक्या

SHARE:

The government should immediately conduct a survey of the damage caused to farmers’ crops due to hailstorm – Akya,

विधायक आक्या ने मुख्यमंत्री को पत्र लिख किसानों को मुआवजा दिलाने की मांग की

चित्तौड़गढ़ 02 फरवरी। चित्तौड़गढ़ विधायक चन्द्रभान सिंह आक्या ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को पत्र लिखकर विधानसभा क्षैत्र चित्तौडगढ़ की ग्राम पंचायत विजयपुर, अमरपुरा, उदपुरा, घटियावली, गिलुण्ड के विभिन्न ग्रामो सहित आस-पास के क्षैत्रो में 1 फरवरी को सांयकाल हुई ओलावृष्टि से किसानो की फसलो को हुए नुकसान की शीघ्र गिरदावरी करा उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है।
विधायक आक्या ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा व कृषि मंत्री किरोड़ीलाल मीणा को पत्र लिखकर बताया की गत 1 फरवरी को सांयकाल विधानसभा क्षैत्र चित्तौडगढ़ की ग्राम पंचायत विजयपुर, अमरपुरा, उदपुरा, घटियावली, गिलुण्ड के विभिन्न ग्रामो सहित आस-पास के क्षैत्रो में ओलावृष्टि से खेतो में खड़ी अफीम व गेहुं की फसल के साथ ही खेतो में काट के रखी हुई सरसो की फसलो को बहुत नुकसान हुआ है। फसल खराब होने से किसानो की उम्मीदो को गहरा आघात लगा है तथा उन पर आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।
विधायक आक्या ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा व कृषि मंत्री किरोड़ीलाल मीणा से अनुरोध किया है कि ओलावृष्टि से किसानो की फसलो को हुए नुकसान की शीघ्र गिरदावरी करा उचित मुआवजा दिलाया जावें ताकि किसान अपने परिवार का भरण पोषण कर सके।

यह खबरें भी पढ़ें…

chittorgarhnews
Author: chittorgarhnews

चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *